फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan Thousands protest after suspected drone strike kills 4 children in northwest

Pakistan: पाकिस्तानी सेना की एक और करतूत, अपने ही लोगों पर ड्रोन हमले का शक; चार बच्चों की मौत

Tue, 20 May 2025 03:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 20 May 2025 03:17 PM IST
सार

स्थानीय नेताओं ने धमकी देते हुए कहा कि अभी यह विरोध प्रदर्शन सीमित इलाके में हो रहा है, लेकिन अगर सरकार ने जवाब नहीं दिया तो यह बड़े पैमाने पर फैल सकता है। जब तक हमारे बेगुनाह बच्चों की हत्या के जिम्मेदारों के बारे में नहीं बताया जाता, तब तक हम शवों को नहीं दफनाएंगे।

विज्ञापन
pakistan Thousands protest after suspected drone strike kills 4 children in northwest
पाकिस्तान के नॉर्थवेस्ट इलाके में ड्रोन हमला - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तानी सेना की एक और करतूत सामने आई है। दरअसल पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगा है कि उसने अपने ही लोगों पर ड्रोन हमला कर दिया। इस हमले में चार बच्चों की जान चली गई है। ड्रोन हमला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुआ। जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने न्याय की मांग की। इस हमले का शक पाकिस्तानी सेना पर जताया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने दी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की धमकी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य का नॉर्थवेस्ट इलाका पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ माना जाता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नॉर्थवेस्ट के मीर अली इलाके में यह ड्रोन हमला किसने किया। अभी तक घटना को लेकर पाकिस्तान की सेना ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है। एक स्थानीय नेता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि 'हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन हमें न्याय चाहिए। सरकार को हमें ये बताना चाहिए कि किसने हमारे बच्चों को मारा।' प्रदर्शनकारियों ने मृतक बच्चों के शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय नेताओं ने धमकी देते हुए कहा कि अभी यह विरोध प्रदर्शन सीमित इलाके में हो रहा है, लेकिन अगर सरकार ने जवाब नहीं दिया तो यह बड़े पैमाने पर फैल सकता है। जब तक हमारे बेगुनाह बच्चों की हत्या के जिम्मेदारों के बारे में नहीं बताया जाता, तब तक हम शवों को नहीं दफनाएंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Explainer: भारत से आयात की राह में अड़चन डालकर खुद को ही नुकसान पहुंचा रहा बांग्लादेश, जानिए कहां पड़ेगी मार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ड्रोन हमले का शक पाकिस्तानी सेना पर इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी सेना पाकिस्तान तालिबान के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मीर अली इलाका पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ है। पाकिस्तान तालिबान के लड़ाके अक्सर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाते रहते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तानी तालिबान को निशाना बनाया, जिसकी जद में बेगुनाह लोग आ गए। स्थानीय मंत्री ने हमले की निंदा की और कहा कि इसकी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed