फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan terror deaths increase record level afghanistan improve global terrorism index

Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अफगानिस्तान में आई कमी

Thu, 16 Mar 2023 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 Mar 2023 11:55 AM IST
सार

पाकिस्तान में टीटीपी और ब्लूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी सबसे खतरनाक आतंकी संगठन रहे, जिन्होंने पड़ोसी देश में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम  दिया।

विज्ञापन
pakistan terror deaths increase record level afghanistan improve global terrorism index
आतंकी घटनाओं में मौतें। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या में साल 2022 में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में साल 2022 में आतंकी घटनाओं में 643 लोगों की मौत हुई, जो कि बीते साल की 292 मौतों के मुकाबले करीब 120 फीसदी ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनोमिक्स एंड पीस की सालाना ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स रिपोर्ट यह आंकड़े दिए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में हुई बढ़ोतरी
बता दें कि साल 2022 में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या दूसरी सबसे ज्यादा है। पहले नंबर पर अफ्रीकी देश बुर्किनी फासो है, जहां 2022 में आतंकी घटनाओं में 1135 लोगों की मौत हुई। बुर्किनी फासो में 2021 में 759 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में मरने वाले लोगों में 55 फीसदी सेना या पुलिस के जवान हैं। पाकिस्तान में टीटीपी और ब्लूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी सबसे खतरनाक आतंकी संगठन रहे, जिन्होंने पड़ोसी देश में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम  दिया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, साल 2007 से 2022 तक पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 14,920 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के इलाकों में आतंकी घटनाएं ज्यादा हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की कुल आतंकी घटनाओं में से 63 फीसदी अफगानिस्तान सीमा के इलाकों में घटी। वहीं कुल मौतों में से 74 फीसदी यहीं पर हुईं। ब्लूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी के हमलों में पाकिस्तान में 2022 में 77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट खुरासान का भी प्रभाव बढ़ रहा है और इस आतंकी संगठन ने पाकिस्तान में 2022 में 23 आतंकी हमले किए, जिनमें 78 लोगों की मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला! विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों की मौत


अफगानिस्तान सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित
ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स की रिपोर्ट में अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश बताया गया है। हालांकि एक अच्छी बात ये है कि अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं में होने वाली मौतों में  साल 2022 में 58 फीसदी की कमी आई है। साथ ही आतंकी घटनाएं भी 75 फीसदी तक घट गई हैं। अफगानिस्तान में साल 2022 में आतंकी घटनाओं में 633 लोगों की मौत हुईं, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 1499 था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी की वजह से आतंकी घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी आई है लेकिन महिलाओं, पूर्व की सरकार के अधिकारियों और मानवाधिकार के स्तर पर हमले बढ़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में इस्लामिक स्टेट खोरासान सबसे सक्रिय आतंकी संगठन के रूप में उभरा है। अफगानिस्तान में इस आतंकी संगठन ने 2022 में 422 लोगों की हत्याएं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed