फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Supreme Court overturns National Assembly Speaker Decision on No trust motion establishes parliament Opposition expresses happiness Shahbaz Sharif Fazal-ur-rahman news in hindi

प्रतिक्रिया: फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, कहा- अदालत ने रखी संविधान की इज्जत, कल जश्न का दिन

Thu, 07 Apr 2022 11:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 07 Apr 2022 11:31 PM IST
सार

पीएमएल-एन के नेता और पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखे जा रहे शाहबाज शरीफ ने कहा, "पूरे पाकिस्तान की दुआएं अल्लाह ने कबूल की हैं। पाकिस्तान का जो संविधान है, न सिर्फ वह बल्कि पूरा देश ही फैसले की वजह से बच गया है। 

विज्ञापन
Pakistan Supreme Court overturns National Assembly Speaker Decision on No trust motion establishes parliament Opposition expresses happiness Shahbaz Sharif Fazal-ur-rahman news in hindi
पाकिस्तान में विपक्ष ने किया जश्न का एलान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पाकिस्तान में पिछले एक हफ्ते से जारी सियासी संकट का आखिरकार अंत हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि तीन अप्रैल को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को रद्द करने का जो फैसला किया, वह पूरी तरह असंवैधानिक था। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ संसद को बहाल करने का फैसला सुनाया और कहा कि नेशनल असेंबली (संसद के निचले सदन) में 9 मार्च को सुबह 10 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत के इस फैसले के बाद विपक्ष ने राहत की सांस ली। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने इस निर्णय को लेकर खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन


क्या बोले विपक्षी पार्टियों के नेता?

1. शाहबाज शरीफ, पीएमएल-एन 
पीएमएल-एन के नेता और पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखे जा रहे शाहबाज शरीफ ने कहा, "पूरे पाकिस्तान की दुआएं अल्लाह ने कबूल की हैं। पाकिस्तान का जो संविधान है, न सिर्फ वह बल्कि पूरा देश ही फैसले की वजह से बच गया है। अदालत ने देश के लोकतंत्र पर चार चांद लगाए हैं। मैं समझता हूं कि रमजान के समय यह बेहतरीन फैसला हुआ है। ये जो जंग हमें बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़नी है, वह हम आखिर तक लड़ेंगे।" 
विज्ञापन


2. मौलान फजल-उर-रहमान, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम
मौलाना फजल-उर-रहमान ने कहा, "ये पूरे मुल्क की फतह है। ये कौम की फतह है। हम समझते हैं कि उन्होंने कौम की उम्मीद पर खरा उतरते हुए बढ़िया फैसला है। जुमे की नमाज में लोग पाकिस्तान के लिए दुआएं करें। पाकिस्तान से साजिश करने वालों को निकाला जाएगा। कल पाकिस्तान में जश्न होगा। रैलियां होंगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. बिलावल भुट्टो, पीपीपी 
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता और बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र ही सर्वश्रेष्ठ बदला है। जियो भुट्टो, जियो आवाम, पाकिस्तान जिंदाबाद।" सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। पाकिस्तान के इतिहास में ये फैसला दर्ज होगा। 


4. मरियम नवाज, पीएमएल-एन
पीएमएल-एन की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने उर्दू में किए गए ट्वीट में कहा, "संविधान की सर्वोच्चता बहाल होने के साथ ही मैं पूरे देश को बधाई देना चाहती हूं। जिन लोगों ने भी संविधान का उल्लंघन किया था, उनका हिसाब हो चुका है। अल्लाह करे कि पाकिस्तान हमेशा ऐसे ही दमकता रहे।" मरियम ने अपने चाचा शाहबाज शरीफ की तारीफ की और कहा कि वे ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed