फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Supreme Court Upholds Acquittal In Daniel Pearl Murder Case

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का आदेश : अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या का मुख्य आरोपी रिहा

Thu, 28 Jan 2021 07:54 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, इस्लामाबाद।
पीटीआई, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 28 Jan 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Supreme Court Upholds Acquittal In Daniel Pearl Murder Case
अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के मामले में ब्रिटिश मूल के अलकायदा आतंकवादी अहमद उमर शेख को गुरुवार को बरी कर दिया गया है। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने यह आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में शेख को बरी किए जाने के खिलाफ दाखिल अपीलों को खारिज कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने इस सनसनीखेज मामले में शेख को रिहा करने का आदेश भी दिया।

विज्ञापन


वर्ष 2002 में कराची में 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख पर्ल (38) का उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अलकायदा के बीच संबंधों पर एक खबर के लिए जानकारी जुटा रहे थे। इसके बाद सिर कलम करके उनकी हत्या कर दी गई थी। शेख और उसके तीन सहयोगियों को इस मामले में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने सिंध उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ सिंध प्रांतीय सरकार की अपील को खारिज कर दिया, जिसमें पर्ल की हत्या के लिए शेख की सजा को समाप्त कर दिया गया था। तीन न्यायाधीशों वाली एक पीठ ने संदिग्ध को रिहा करने का आदेश भी दिया। पीठ के एक सदस्य ने इस फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके वकील महमूद शेख ने मीडिया को बताया कि पीठ ने सिंध उच्च न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें अपीलों को खारिज कर दिया गया था और शेख को रिहा करने का आदेश दिया गया था।

अमेरिका ने कहा- हम नजर बनाए रखेंगे

सिंध उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों वाली एक पीठ ने अप्रैल, 2020 में उमर शेख की मौत की सजा को पलट दिया था और उसे सात साल कारावास की सजा सुनाई थी और तीन अन्य आरोपियों फहाद नसीम, शेख आदिल और सलमान साकिब को बरी कर दिया था।

आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) ने इन आरोपियों को पहले आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सिंध सरकार और डेनियल पर्ल के परिवार ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं दाखिल की थीं।

इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह इस मामले में किसी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए रखेगा और पर्ल के परिवार का समर्थन करता रहेगा। अमेरिका पर्ल के वास्ते न्याय की मांग को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed