{"_id":"5fbf7c054c772e49bc3e1256","slug":"pakistan-summons-indian-diplomat-over-violation-of-ceasefire-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन’ पर भारतीय राजनयिक को तलब किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन’ पर भारतीय राजनयिक को तलब किया
Thu, 26 Nov 2020 03:27 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक को किया तलब
- फोटो : सोशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से संघर्ष विराम समझौते के कथित उल्लंघन पर अपना विरोध जताया है। पाकिस्तान ने इस सिलसिले में अपना विरोध जताते हुए भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।
विज्ञापन
विदेश कार्यालय ने कहा कि बुधवार को एलओसी के बगसार सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से अंधाधुंध और बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, इसके परिणास्वरुप गढ़ी गांव के निवासी 33 वर्षीय अंसार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना की तथा संघर्ष विराम उल्लंघन की ऐसी ही कुछ अन्य घटनाओं की जांच कराने और एलओसी और कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन