फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan summons Afghan diplomat over Bannu attack seeks extradition of key militant world news in hindi

World News: पाकिस्तान ने अफगान राजनयिक को किया तलब, आतंकी हाफिज गुल बहादुर को सौंपने को कहा

Wed, 29 Nov 2023 02:19 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 29 Nov 2023 02:19 AM IST
सार

पाकिस्तान ने बन्नू हमले के मास्टरमाइंड और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आतंकवादियों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ अफगान धरती के इस्तेमाल को रोक लगाने को कहा है।

विज्ञापन
Pakistan summons Afghan diplomat over Bannu attack seeks extradition of key militant world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान ने आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को एक अफगान राजनयिक को तलब किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में पाक विदेश कार्यालय ने अफगान राजनयिक को तलब किया और 26 नवंबर को बन्नू में हुए आतंकी हमले में अफगान आतंकियों के शामिल होने को लेकर विरोध दर्ज कराया। बन्नू हमले के मास्टरमाइंड और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई करने और आतंकवादियों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ अफगान धरती के इस्तेमाल को रोकने की मांग की है। साथ ही अफगानिस्तान से आतंकी हाफिज गुल बहादुर को पाकिस्तान को सौंपने को कहा है।

विज्ञापन


बता दें, रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू में आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा काफिले को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में एक सैन्यकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हुई थी और 10 अन्य घायल हुए थे। पाक सेना ने एक बयान में कहा कि बन्नू में सुरक्षा बलों के काफिले के पास मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। बयान में कहा गया है कि आत्मघाती हमलावर हाफिज गुल बहादुर समूह से जुड़ा था और अफगानिस्तान का रहने वाला था। आत्मघाती हमलावर अफगान आईडी कार्ड के जरिये पाकिस्तान में दाखिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में हुए आतंकी हमलों में अब तक 16 अफगानी नागरिकों को दोषी पाया गया है।

विज्ञापन

इंडोनेशिया में संकटग्रस्त सुमात्राई गैंडे का जन्म
इंडोनेशिया में बीते शनिवार एक और सुमात्राई गैंडे का जन्म हुआ। इस साल यह दूसरा गैंडा जन्मा है। 2019 में हुई पिछली गणना के अनुसार दुनिया में इस प्रजाति के केवल 80 गैंडे बचे हैं। यहां की पर्यावरण मंत्री सीति नूरबाया ने बताया कि सुमात्राई राइनो अभयारण्य में यह 25 किलो का नर गैंडा प्राकृतिक तरीके से जन्मा। इसकी मां भी यहीं 2016 में जन्मी थी। वहीं पिछले ही महीने 27 किलो वजनी मादा गैंडा का भी यहां जन्म हुआ था। अभ्यारण्य में अब इस प्रजाति के 10 गैंडे हो गए हैं। राइनो फाउंडेशन के अनुसार सुमात्राई गैंडा एशिया का इकलौता दो सींग वाला गैंडा है। इसका आकार छोटा होता है, शरीर पर काफी बाल होते हैं। यह 5 फीट ऊंचा और 960 किलो तक वजनी हो सकता है।

निक्की हेली का ट्रंप पर अराजकता पैदा करने का आरोप
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी की दावेदार भारतवंशी नेता निक्की हेली ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इस बार चुनाव में जीत के लिए अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया। हेली ने अपने गृह राज्य साउथ कैरोलिना में लोगों को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार के खिलाफ अपनी दलीलें दोहराईं। पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रहीं हेली ने अपने प्राइमरी चुनाव अभियान में ट्रंप के साथ मुकाबले में अपने अंतर को पाटने की कोशिश की। 

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के काला सागर तट पर भीषण तूफान, तीन की मौत
रूस-यूक्रेन के बीच काला सागर क्षेत्र में भीषण तूफान के चलते रूसी कब्जे वाले क्रीमिया और यूक्रेन में सड़कों पर पानी भर जाने से 3 मौतें हो गई है। फिलहाल क्रीमिया, रूस व यूक्रेन में 5 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के हैं। यहां पेड़ उखड़ गए हैं, बिजली लाइनें गिर गई हैं। तूफान में 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed