फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan summoned Indian Deputy High Commissioner to Pakistan over alleged ceasefire violations

सीमा पर सेना की जवाबी कार्रवाई से तिलमिलाया पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

Mon, 19 Aug 2019 01:07 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 19 Aug 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan summoned Indian Deputy High Commissioner to Pakistan over alleged ceasefire violations
भारतीय सेना - फोटो : फाइल फोटो
सीमा पर युद्धविराम का बार-बार उल्लंघन कर रहे पाक को भारतीय सेना ने सबक सिखाते हुए जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की। जिससे आगबबूला होकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहूलवालिया को तलब किया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर यह चौथी बार है जब अहलूवालिया को तलब किया गया है। इससे पहले उन्हें कथित संघर्षविराम उल्लंघन पर 14, 15 और 16 अगस्त को तलब किया जा चुका है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शनिवार को पाक द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में नौशेरा सेक्टर में सिपाही संदीप थापा शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियां तबाह हो गईं और उनके कई सैनिक भी हताहत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि दक्षिण एशिया और दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने हॉट स्प्रिंग और चिरिकोट सेक्टरों में 18 अगस्त को अकारण किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की निन्दा की। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने दावा किया कि गोलीबारी में दो बुजुर्ग व्यक्ति मारे गए और सात वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़ैसल पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं।

उन्होंने दावा किया कि भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में यह अभूतपूर्व बढ़ोतरी वर्ष 2017 से जारी है। भारतीय बलों ने संघर्षविराम का 1,970 बार उल्लंघन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed