{"_id":"619fc0f81f11a93c154809b9","slug":"pakistan-successfully-test-fires-surface-to-surface-ballistic-missile-shaheen-1-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shaheen Missile: पाकिस्तान ने शाहीन 1ए मिसाइल का किया परीक्षण, नहीं साझा की तकनीकी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Shaheen Missile: पाकिस्तान ने शाहीन 1ए मिसाइल का किया परीक्षण, नहीं साझा की तकनीकी जानकारी
Thu, 25 Nov 2021 10:29 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:29 PM IST
सार
मार्च 2021 में पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने परमाणु सक्षम शाहीन 1-ए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
विज्ञापन
pakistan missile
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने गुरुवार को सतह से सतह पर मार करने वाली शाहीन-1ए बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। सेना ने एक बयान में कहा कि परीक्षण उड़ान का उद्देश्य हथियार प्रणाली के कुछ डिजाइन और तकनीकी मानकों को फिर से सत्यापित करना था।
विज्ञापन
सेना ने नहीं साझा की तकनीकी जानकारी
हालांकि, सेना ने मिसाइल के बारे में कोई तकनीकी जानकारी साझा नहीं की। उड़ान परीक्षण सामरिक योजना प्रभाग महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जकी मांज और आर्मी स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड और रणनीतिक संगठनों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अली की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि उड़ान परीक्षण के सफल आयोजन पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई देते हुए मांज ने उनके तकनीकी कौशल, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना के वरिष्ठ नेतृत्व ने भी इस उपलब्धि पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।
विज्ञापन
मार्च 2021 में पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने परमाणु सक्षम शाहीन 1-ए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। इसकी मारक क्षमता 900 किलोमीटर थी।