फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Sindh province CM instructed officials to withhold salaries if government employees fail to vaccinate against COVID19

पाकिस्तान: सिंध प्रांत के सीएम ने दिखाई सख्ती, टीका नहीं तो सरकारी कर्मियों को वेतन नहीं

Fri, 04 Jun 2021 07:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Jun 2021 07:09 AM IST
सार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर दिखाई सख्ती, टीका नही लगवाने पर तनख्वाह रोकने के दिए निर्देश।

विज्ञापन
Pakistan Sindh province CM instructed officials to withhold salaries if government employees fail to vaccinate against COVID19
पाकिस्तान में कोरोना टीकाकरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर सरकारी कर्मी कोविड-19 का टीका लगाने में विफल रहते हैं तो जुलाई से उनकी तनख्वाह रोक ली जाए। मुख्यमंत्री मुराद अली शाह की अध्यक्षता में कोविड-19 पर प्रांतीय कार्य दल की बैठक के दौरान यह आदेश पारित किया गया।

विज्ञापन


शाह ने कहा, जो सरकारी कर्मचारी टीका नहीं लगवाएंगे, उनकी जुलाई से तनख्वाह रोक ली जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत वित्त मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सिंध सरकार पहले ही प्रांत के सभी शिक्षकों के लिए टीका लगवाने की समय सीमा पांच जून तय कर चुकी है ताकि सात जून से सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोला जा सके।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने किया घरेलू वैक्सीन बनाने का दावा
पाकिस्तान ने कोरोना वायरस की घरेलू वैक्सीन बनाने का दावा किया है। इसका नाम पाकवैक (PakVac) रखा गया है। मंगलवार को एक समारोह के दौरान इसे लॉन्च भी कर दिया गया। इस वैक्सीन के बारे में जानकारी डॉक्टर फैसल सुल्तान ने दी। सुल्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य सलाहकार भी हैं। इसके पहले पाकिस्तान चीन और रूस से वैक्सीन खरीद रहा था। हालांकि, सुल्तान ने इस वैक्सीन की एफिकेसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान ने कहा- हमने अपनी वैक्सीन तैयार कर ली है। कुछ ही दिनों में हम इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन भी शुरू कर देंगे। वैक्सीन लॉन्च के मौके पर मीडिया से बातचीत में डॉक्टर फैसल ने कहा- हमारे देश के लिए यह जरूरी था कि हम अपनी वैक्सीन खुद तैयार करें। अब यह तैयार हो गई है तो हम जल्द ही इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेंगे।

फैसल ने कहा कि इस वैक्सीन को तैयार करने में हमारी टीम को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान चीन हमारे दोस्त के रूप में मजबूती से हमारे साथ खड़ा रहा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की टीम ने भी बेहतरीन काम किया।


इसी मौके पर मौजूद नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के चीफ असद उमर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या पिछली दो लहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस वक्त करीब 60 फीसदी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed