फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Sheikh Rashid says India is responsible for the kidnapping of Afghan diplomat's daughter

पाकिस्तान: शेख राशिद ने कहा- अफगानिस्तानी राजनयिक की बेटी के अपहरण के लिए भारत है जिम्मेदार

Thu, 22 Jul 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 01:42 AM IST
सार

  • शेख राशिद ने राजनयिक की बेटी के अपहरण की घटना को बताया सुनियोजित साजिश
  • सिलसिला अलीखील के अपहरण को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिला
  • पाकिस्तान को बार-बार बदनाम करने के लिए की जा रही कोशिश

विज्ञापन
Pakistan: Sheikh Rashid says India is responsible for the kidnapping of Afghan diplomat's daughter
शेख राशिद , गृहमंत्री, पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी मीडिया डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में अफगानी राजनयिक की बेटी सिलसिला अलीखील के अपहरण केस में पाकिस्तान ने भारत को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


गृहमंत्री शेख राशिद ने कहा, केस में तथ्यों के साथ हुई छेड़छाड़
गृहमंत्री शेख राशिद अहमद के अनुसार, अपहरण केस में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, उनका कहना है कि राजनयिक की बेटी का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत पाकिस्तान को बार बार बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


रावलपिंडी में पत्रकारों से बोलते हुए मंत्री ने कहा कि यह घटना अपहरण की थी ही नहीं और सिर्फ पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश का हिस्सा है। बता दें कि अफगान राजनयिक नजीबुल्ला अलीखील की बेटी सिलसिला अलीखील का पाकिस्तान में किडनैप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बहुत बुरी तरह से मारापीटा गया था जब वो अपने घर लौट रही थीं। पाकिस्तान ने कहा कि सिलसिला अलीखील के अपहरण को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिला है। शेख राशिद ने इस अपहरण को भारत के साथ छद्म युद्ध का हिस्सा बताया।

बते दें कि पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की बेटी सिलसिला अलीखिल (26) का पाकिस्तान में अपहरण कर लिया गया था। उसे घंटों यातनाएं दी गईं और उसके बाद छोड़ा गया था। जिसके बाद पीड़िता को इस्लामाबाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर घटना पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 


सिलसिला अलीखिल को पांच घंटे बंधक रखा गया था
रिपोर्ट में कहा गया है कि सिलसिला अलीखिल को पांच से अधिक घंटे तक बंधक बनाए रखा गया था और इस्लामाबाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर आई थी। अलीखिल को अगवा करने और रिहाई के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई थी। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मामले की तत्काल जांच की मांग की थी और कहा था कि आंतकियों द्वारा अलीखिल को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed