फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan security forces killed seven TTP militants in Khyber Pakhtunkhwa

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, सात TTP आतंकियों को मार गिराया

Tue, 14 Feb 2023 07:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Feb 2023 07:23 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, मारे गए आतंकी कई हमलों में शामिल रहे हैं। बीते दिनों बन्नू छावनी पुलिस पर हुए हमले में एक कांस्टेबल की हत्या में भी वे वांछित थे।

विज्ञापन
Pakistan security forces killed seven TTP militants in Khyber Pakhtunkhwa
पाकिस्तानी सेना - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सात आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए लोगों में तीन अंडर-ट्रायल कैदी भी हैं। 

विज्ञापन


आतंकवाद रोधी विभाग के एक अधिकारी ने बताया, मंगलवार को सुरक्षा बल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के हिरासत में लिए गए आतंकियों को बन्नू जिले में स्थानांतरित कर रहे थे। इसी दौरान टीटीपी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें सात आतंकियों की मौत हो गई व अन्य भाग गए। 
विज्ञापन


कई हमलों में शामिल थे आतंकी
अधिकारियों ने बताया, मारे गए आतंकी कई हमलों में शामिल रहे हैं। बीते दिनों बन्नू छावनी पुलिस पर हुए हमले में एक कांस्टेबल की हत्या में भी वे वांछित थे। अधिकारियों ने बताया, पूरे इलाके की नाकेबंदी करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद हमले की टीटीपी ने ली थी जिम्मेदारी 
बीते दिनों, पाकिस्तान की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी भी टीटीपी ने ली थी। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। यह आतंकी संगठन अल-कायदा का करीबी माना जाता है। 


बीते साल टीटीपी ने रद्द किया था संघर्ष विराम 
बता दें, टीटीपी ने पिछले साल नवंबर में सरकार के साथ अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को रद्द किया और अपने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों पर हमले तेज करने का आदेश दिया था। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि सत्ता में आने का बाद अफगान तालिबान टीटीपी के आतंकियों को निष्कासित करके पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल बंद कर देगा, लेकिन उन्होंने इस्लामाबाद के साथ संबंधों में तनाव की कीमत पर ऐसा करने से इनकार कर दिया। 

इसी साल तीस जनवरी को तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने पेशावर की उच्च सुरक्षा वाली एक मस्जिद में खुद को उड़ा दिया था, जिसमें सौ से ज्यादा नमाजियों की मौत हो गई थी, जबकि दो सौ से ज्यादा घायल हो गए थे। वर्ष 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के समूह के रूप में गठित टीटीपी ने संघीय सरकार के साथ संघर्ष विराम तोड़ लिया था और अपने आतंकवादियों को देश भर में आतंकवादी हमले करने का आदेश दिया था।



अल-कायदा के करीबी माने जाने वाले इस समूह को 2009 में सेना मुख्यालय पर हमला, सैन्य ठिकानों पर हमला और 2008 में इस्लामाबाद के मैरियट होटल पर बमबारी सहित पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया जा चुका है। 2014 में, पाकिस्तानी तालिबान ने पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला किया, जिसमें 131 छात्रों सहित कम से कम 1150 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed