{"_id":"5d9f44ff8ebc3e93b774fd94","slug":"pakistan-scared-by-fatf-arrests-four-terrorists-of-lashkar-e-taiba-jamaat-ud-dawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएटीएफ से घबराया पाकिस्तान, चार आतंकी सरगना किए गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एफएटीएफ से घबराया पाकिस्तान, चार आतंकी सरगना किए गिरफ्तार
Thu, 10 Oct 2019 08:19 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी फंडिंग को रोकने में विफल रहने पर एफएटीएफ की कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने गुरुवार को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के चार सरगनाओं को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तान प्रशासन ने दावा किया है कि आतंकी फंडिंग के मामले में लश्कर-ए-तैयबा और हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) के पूरे शीर्ष नेतृत्व पर कार्रवाई की जाएगी। जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है कि उनके नाम प्रोफेसर जफर इकबाल, याहा अजीज, मोहम्मद अशरफ और अब्दुल सलाम है। ये सभी हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जेयूडी से जुड़े हुए हैं।
माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने खुद को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए यह कदम उठाया है। एफएटीएफ की बैठक पेरिस में 12 से 15 अक्तूबर तक चलेगी। पिछले साल जून में पाकिस्तान को आतंकी फंडिंग रोकने में नाकामयाब रहने के बाद ग्रे सूची में डाल दिया गया था।