फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's Punjab Torrential rains wreak havoc in many people killed in last 24 hours more than 90 injured

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब में मूसलाधार बारिश का कहर, पिछले 24 घंटे में नौ की मौत; 90 से ज्यादा घायल

Wed, 16 Jul 2025 01:32 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बीते 24 घंटे से जारी तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अब तक की जानकारी के अनुसार, बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 9 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। बहावलनगर, ओकारा और लाहौर सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। अन्य जिले जैसे भक्कर, फैसलाबाद, सहिवाल, कसूर और मियांवाली में भी लोगों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Pakistan's Punjab Torrential rains wreak havoc in many people killed in last 24 hours more than 90 injured
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज बारिश से तबाही (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : FreePik

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बात अगर पिछले 24 घंटे की करें तो भारी बारिश के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पंजाब प्रांत के बहावलनगर में तीन बच्चों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए। ओकारा में दो किशोर, जिनमें एक लड़की भी शामिल है, की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए। लाहौर में भी बारिश के कारण तीन मौतें हुईं और आठ लोग घायल हुए।

विज्ञापन

भारी बारिश के चलते प्रांत में तबाही
भक्कर जिले में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हुए। इसके अलावा, कई अन्य जिलों में भी बारिश के चलते जबरदस्त तबाही मची है। इनमें पाकपटन में तीन, सहिवाल में चार, फैसलाबाद और मुजफ्फरगढ़ में दो-दो, टोबा टेक सिंह में चार, कसूर में तीन, डेरा गाजी खान में दो, राजनपुर, सियालकोट और मियांवाली में एक-एक घायल होने की खबर है। हालांकि बारिश के कारण लाहौर में तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। बारिश का रिकॉर्ड भी मिला है, जिसमें लक्ष्मी चौक पर 31 मिमी, करतबा चौक पर 19 मिमी, और समनाबाद, फर्रुखाबाद, इकबाल टाउन जैसे इलाकों में 10 से 18.5 मिमी तक बारिश हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- संसद सत्र: 'जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए कानून लाया जाए', पीएम मोदी को खरगे-राहुल का पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी निकासी के काम में जुटे कर्मी
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर पानी भर गया है। इसके बाद पानी निकासी के लिए जल और स्वच्छता प्राधिकरण की टीमों ने पूरे दिन सड़कों और अंडरपास से पानी निकालने का काम किया। वहीं, लाहौर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (एईएससीओ) के कई फीडर ट्रिप हो गए जिससे बिजली कटौती भी हुई। वहीं लाहौर के उप कमिश्नर सैयद मूसा रजा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मानसून की चुनौतियों से निपटने के लिए एक रणनीति बनाई है। मशीनरी से लैस टीमें कम निचले इलाकों और मुख्य सड़कों से पानी निकालने में जुटी हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील
इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने भविष्यवाणी की है कि कई शहरों में भारी बारिश और बादल छाए रहेंगे, जिसमें लाहौर भी शामिल है। पीडीएमए ने नदियों और नहरों में बाढ़ का खतरा जताया है, खासकर निचले इलाकों में। मुर्री जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की भी संभावना बताई गई है।

ये भी पढ़ें:- Gopal Khemka: गोपाल खेमका हत्याकांड में थानेदार निलंबित, लापरवाही के आरोप में पटना आईजी ने की कार्रवाई

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
इसके साथ ही पर्यटकों को सतर्क रहने और कमजोर इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पीडीएमए के निदेशक जनरल इरफान अली कटिया ने स्थानीय प्रशासनों को चौकस रहने और आवश्यक कर्मचारियों तथा उपकरणों को हमेशा तैयार रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने WASA और नगरपालिका एजेंसियों से प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव रोकने के लिए पूरी तैयारी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed