{"_id":"5fb6c9c15fa20b384b1018b8","slug":"pakistan-s-new-social-media-rules-draw-criticism","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में नए सोशल मीडिया नियमों पर घिरी इमरान सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में नए सोशल मीडिया नियमों पर घिरी इमरान सरकार
Fri, 20 Nov 2020 01:09 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
पाकिस्तान द्वारा अधिसूचित नए सोशल मीडिया नियमों को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है और डिजिटल अधिकार कार्यकर्ता तो इसे ‘तानाशाही’ कानून बता रहे हैं।
विज्ञापन
डॉन अखबार की खबर के अनुसार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को ‘अवैध ऑनलाइन सामग्री को हटाने या ब्लॉक करने (प्रक्रिया, नियम और बचाव) का नियम, 2020’ अधिसूचित किया है।यह नियम इलेक्ट्रॉनिक अपराध निषेध कानून, 2016 के तहत बनाया गया है।
विज्ञापन
नया नियम सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को सोशल मीडिया कंपनियों की बराबरी में खड़ा करता है। नए कानून के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू सभी कानून अब इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर भी लागू होंगे।
विज्ञापन