{"_id":"63fb10ed6404ecb5fe020fe0","slug":"pakistan-s-first-transgender-news-anchor-attacked-by-gunmen-in-lahore-escapes-death-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचीं
Sun, 26 Feb 2023 01:40 PM IST
विवेक दास
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:40 PM IST
सार
Pakistan: मलिक ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए उन्हें कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्विया ने खुद पर हमले का कारण अपनी सक्रियता को बताया।
विज्ञापन
मार्विया मलिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मार्विया मलिक को शुक्रवार को उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गनीमत रही कि घटना में उनकी जान बच गई। बंदूकधारियों ने मलिक (26) पर उस समय गोलीबारी की जब वह पाकिस्तान के लाहौर में एक फार्मेसी से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
मलिक ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए उन्हें कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्विया ने खुद पर हमले का कारण अपनी सक्रियता को बताया।
विज्ञापन
मलिक ने कहा कि उन्होंने अपनी जान के डर से लाहौर छोड़ दिया और इस्लामाबाद और मुल्तान चली गई। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के अनुसार वह सर्जरी के लिए कुछ दिन पहले ही लाहौर लौटी थी।
विज्ञापन
मलिक ने अपने परिवार से "परित्यक्त" होने के बाद 2018 में समाचार एंकर बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनकर इतिहास रचा था।
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान फैशन डिजाइन काउंसिल की ओर से सालाना आयोजित होने वाले एक प्रमुख फैशन शो में पहली ट्रांसजेंडर मॉडल बनने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने पाकिस्तान के कोहेनूर टीवी पर एंकर के तौर पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी।
21 साल की उम्र में देश की पहली ट्रांसजेंडर टेलीविजन होस्ट बनने के बाद जब उन्होंने वर्ष 2018 में सुर्खियां बटोरी थी। उस दौरान उन्हें लोगों से "जबरदस्त" सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।