{"_id":"63ea5300d8f24e4ccc060bd4","slug":"pakistan-s-first-hindu-female-civil-servant-posted-as-assistant-commissioner-in-punjab-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पहली हिंदू महिला ने सहायक आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार, 2020 में पास की थी सिविल सेवा परीक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पहली हिंदू महिला ने सहायक आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार, 2020 में पास की थी सिविल सेवा परीक्षा
Mon, 13 Feb 2023 08:41 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:41 PM IST
सार
सना रामचंद गुलवानी ने साल 2020 में सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) परीक्षा पास की। इसके बाद वह पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अटक जिले के हसन अब्दल शहर के सहायक आयुक्त और प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन
डॉ. सना गुलवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सिविल सेवक डॉ. सना रामचंद गुलवानी अब पंजाब प्रांत के हसन अब्दल शहर में सहायक आयुक्त और प्रशासक हैं। यह शहर के इतिहास में पहली बार है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
27 वर्षीय गुलवानी ने साल 2020 में सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) परीक्षा पास की। इसके बाद वह पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अटक जिले के हसन अब्दल शहर के सहायक आयुक्त और प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन
गुलवानी ने अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास की थीं। हिंदू समुदाय के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, विभाजन के बाद से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली समुदाह की वह पहली पाकिस्तानी महिला थीं। वह सिंध प्रांत के शिकारपुर शहर में पली-बढी और संघीय लोक सेवा आयोग में दाखिला लेने से पहले अपने माता-पिता की इच्छा के मुताबिक डॉक्टर बन गईं थी।
विज्ञापन
परीक्षा पास करने के बाद गुलवानी ने कहा था, मुझे नहीं पता कि मैं पहली महिला हूं या नहीं, लेकिन (मैंने) कभी नहीं सुना कि मेरे समुदाय से कोई (महिला) परीक्षा में शामिल हुई।