{"_id":"60acc7aa10d92817956a4fa4","slug":"pakistan-s-education-minister-shafqat-mehmood-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री हुए पॉजिटिव, बोले- इंशाअल्लाह, जल्द ठीक हो जाऊंगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री हुए पॉजिटिव, बोले- इंशाअल्लाह, जल्द ठीक हो जाऊंगा
Tue, 25 May 2021 03:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 25 May 2021 03:17 PM IST
सार
पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें इस वायरस के हल्के लक्षण है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री शफकत महमूद
- फोटो : ANI
विस्तार
दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें इस वायरस के हल्के लक्षण है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी शिक्षा मंत्री महमूद ने ट्वीट किया, ''मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मुझ में हल्के लक्षण है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। इंशाअल्लाह, जल्द ठीक हो जाऊंगा।''
विज्ञापन
मार्च में कोरोना वायरस का टीका लगवाने के बावजूद वह इस वायरस से संक्रमित हो गए।
देश में पिछले साल फरवरी में यह महामारी शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री इमरान खान, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और कई सरकारी अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 905,852 मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी से 20,400 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन