फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan repatriated around two lakh illigal afghan to afghanistan

Pakistan: पाकिस्तान से रविवार को साढ़े छह हजार अफगानी वापस भेजे, अब तक कुल आकंड़ा 1,70,000 के पार

Mon, 06 Nov 2023 12:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 PM IST
सार

शनिवार को पाकिस्तानी पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की जेलों से 209 कैदियों को निर्वासित किया गया। अब तक पाकिस्तान छोड़कर गए अफगानियों में 46,936 पुरुष, 35,507 महिलाएं और 85,331 बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन
pakistan repatriated around two lakh illigal afghan to afghanistan
पाकिस्तान से जाते अफगान नागरिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने रविवार को साढ़े छह हजार से ज्यादा अवैध अफगानियों को निर्वासित किया। ये अफगानी नागरिक तोरखाम बॉर्डर से अफगानिस्तान पहुंचे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 1,70,000 अफगानी नागरिक, जो अवैध रूप से पाकिस्तान में रह रहे थे, उन्हें वापस अफगानिस्तान भेजा जा चुका है। बता दें कि पाकिस्तान में लाखों की संख्या में अवैध अफगानी रह रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तानी सरकार ने बीते दिनों वापस अफगानिस्तान जाने का अल्टीमेटम दे दिया है। 
विज्ञापन


कैदियों को किया जा रहा निर्वासित
पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, 17 सितंबर से अब तक कुल 1,74,358 अफगानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। स्वेच्छा से जाने वाले अफगानियों के लिए एक नवंबर तक की समय सीमा तय की गई थी लेकिन अभी भी लोगों को स्वेच्छा से वापस जाने की छूट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ही 6584 अफगानी नागरिक पाकिस्तान छोड़कर चले गए, जिनमें बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की जेलों से 209 कैदियों को निर्वासित किया गया। अब तक पाकिस्तान छोड़कर गए अफगानियों में 46,936 पुरुष, 35,507 महिलाएं और 85,331 बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना
जो अफगानी पाकिस्तान में रह रहे हैं और अपराधिक घटनाओं में शामिल हैं, उन्हें भी अफगानिस्तान निर्वासित किया जा रहा है। 1 नवंबर को 500 कैदियों को निर्वासित किया गया। शनिवार को 700 अफगानी चमन बॉर्डर से अफगानिस्तान लौट गए। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने अफगानियों को निर्वासित करने के लिए पाकिस्तान सरकार की आलोचना कर रही हैं। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि अफगानिस्तान लौटे लोग खुले में सोने के लिए मजबूर हैं और उनके पानी और भोजन की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed