{"_id":"5c8b287fbdec22140d569f5c","slug":"pakistan-relations-with-india-will-be-better-after-election-says-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने जताई उम्मीद, बोले- चुनाव के बाद भारत से संबंध होंगे बेहतर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान खान ने जताई उम्मीद, बोले- चुनाव के बाद भारत से संबंध होंगे बेहतर
Fri, 15 Mar 2019 09:52 AM IST
Priyesh Mishra
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम चुनावों के बाद भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ उनके देश के संबंध बेहतर होंगे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढ़ाया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में और तनाव आ गया।
खान ने यहां एक समारोह में वीजा सुधारों की घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान को विश्वास है कि उसने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढाया है। पर्यटकों और निवेशकों का आकर्षित करने के प्रयासों के तहत ऑनलाइन वीजा सहित अन्य महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा करते हुए खान ने कहा, ‘‘उनके चुनावों के बाद, भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ पाकिस्तान के संबंध बेहतर होंगे।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सभी पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध होंगे और शांतिपूर्ण पाकिस्तान समृद्ध पाकिस्तान होगा।’’ भारत में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होने हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने ट्वीट किया है कि नयी ई-वीजा सुविधा 175 देशों के यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। खान ने कहा कि ये सुधार देश को 60 के दशक में ले जाएंगे जब पाकिस्तान तेजी से प्रगति कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘यह खुले देश की दिशा में पहला कदम है, नया पाकिस्तान के लिए।’’