{"_id":"613b2c6891e0b14f1665f8c7","slug":"pakistan-rejects-reports-alluding-to-its-involvement-in-panjshir-valley-offensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने दी सफाई : पंजशीर घाटी में तालिबान की मदद का आरोप गलत, शरारतपूर्ण दुष्प्रचार करार दिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने दी सफाई : पंजशीर घाटी में तालिबान की मदद का आरोप गलत, शरारतपूर्ण दुष्प्रचार करार दिया
Fri, 10 Sep 2021 03:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 10 Sep 2021 03:29 PM IST
सार
कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि पाकिस्तान सेना ने तालिबानी लड़ाकों की ओर से पंजशीर में लड़ाई लड़ी। इसमें 27 हेलिकॉप्टर व पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स के जवान भी शामिल थे।
विज्ञापन
पंजशीर पर तालिबान का कब्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में तालिबान की मदद के आरोपों को लेकर आई खबरों का खंडन किया है। पड़ोसी देश का कहना है कि यह शरारत पूर्ण दुष्प्रचार है। हाल ही में खबरें आईं थीं कि पंजशीर में अहमद मसूद की प्रतिरोधी सेना के लड़ाकों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना ने बमबारी कर तालिबान को मदद पहुंचाई।
विज्ञापन
तालिबान ने सोमवार को कहा था कि उसने पंजशीर पर भी कब्जा कर लिया है। यह अफगानिस्तान का अंतिम प्रांत था, जो 14 अगस्त को काबुल फतह के बाद भी उसके कब्जे से बाहर था। इस लड़ाई में पाकिस्तान द्वारा तालिबान की मदद का आरोप लगाया गया था। एक सेंटकॉम सूत्र के हवाले से आई कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि पाकिस्तान सेना ने तालिबानी लड़ाकों की ओर से पंजशीर में लड़ाई लड़ी। इसमें 27 हेलिकॉप्टर व पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स के जवान भी शामिल थे। यहां तक की प्रतिरोधी सेना के खिलाफ ड्रोन हमले भी किए गए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने बीती रात दिए बयान में कहा कि तालिबान की मदद के आरोप बिलकुल गलत हैं। यह शरारतपूर्ण दुष्प्रचार है। यह हमारे देश को विश्व में बदनाम करने की दुर्भावनापूर्ण चाल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण, संप्रभु व समृद्ध अफगानिस्तान चाहता है।
विज्ञापन