{"_id":"639dcac8c740115622305582","slug":"pakistan-rejects-indias-criticism-of-fm-bilawal-bhutto-uncivilised-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilawal Bhutto: बिलावल की 'असभ्य' टिप्पणी का बचाव कर रहा पाकिस्तान, भारत पर लगा रहा आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bilawal Bhutto: बिलावल की 'असभ्य' टिप्पणी का बचाव कर रहा पाकिस्तान, भारत पर लगा रहा आरोप
Sat, 17 Dec 2022 07:35 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:35 PM IST
सार
भारत ने बिलावल भुट्टो की पीएम मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी को असभ्य करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा था कि बिलावल का असभ्य बयान आतंकवादियों का इस्तेमाल करने में पाकिस्तान की बढ़ती अक्षमता का परिणाम है।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की 'असभ्य' टिप्पणी पर शर्मिंदगी जाहिर करने के बजाय बिलावल का बचाव कर रहा है।
विज्ञापन
भारत ने बिलावल भुट्टो की पीएम मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी को असभ्य बताया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा था कि बिलावल का असभ्य बयान आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान की बढ़ती अक्षमता का परिणाम है। बागची ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि बिलावल की 'हताशा' पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के मास्टरमाइंड के पक्ष में दिखती है, जिसने आतंकवाद को अपनी 'राज्य नीति' का हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन
बिलावल पर भारत की टिप्पणियों के संबंध में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। पाकिस्तान ने हताशा में अब यह आरोप लगाया है कि भारत का बयान पाकिस्तान को बदनाम करने और अलग-थलग करने में उसकी विफलता को उजागर करता है। पाकिस्तान ने यह बेतुका तर्क दिया है कि अक्टूबर में एफएटीएफ ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान के बाहर निकलने और उसके आतंकवाद के खिलाफ प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने के बाद भारत उसे निशाना बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन