{"_id":"5ec0861c9b93393f3c3b21e2","slug":"pakistan-rejects-all-allegations-of-indian-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय सेना प्रमुख के 'आरोपों' को किया खारिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने भारतीय सेना प्रमुख के 'आरोपों' को किया खारिज
Sun, 17 May 2020 06:03 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 17 May 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे द्वारा उसके खिलाफ दी गई धमकियों और आरोपों को शनिवार को सिरे से नकार दिया। बता दें कि चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर दो मोर्चों पर युद्ध की बात पर जनरल नरवणे ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा था कि यह एक संभावना है और देश को ऐसे परिदृश्य का सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम भारतीय सेना प्रमुख के पाकिस्तान के खिलाफ लगाये गये हाल के आरोपों और धमकियों को खारिज करते हैं। बयान में दावा किया गया कि यह जम्मू कश्मीर से ‘‘दुनिया का ध्यान हटाने के लिए’ भारत की एक चाल है।
विज्ञापन
विदेश कार्यालय ने कहा कि यह आवश्यक है कि विश्व समुदाय इस पर संज्ञान लें। उसने भारत से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन