फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan refused to allow President Ram Nath Kovind to use its airspace says Shah Mehmood Qureshi

पाक ने दिखाया रंग, राष्ट्रपति कोविंद को अपने वायुक्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने से किया इनकार

Sat, 07 Sep 2019 11:17 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 07 Sep 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistan refused to allow President Ram Nath Kovind to use its airspace says Shah Mehmood Qureshi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)

कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान ने एक और नया पैंतरा चला है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आइसलैंड की यात्रा के लिए उनके हवाई क्षेत्र से विमान को गुजरने देने संबंधी भारत के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसपर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार द्वारा वीवीआईपी विशेष उड़ान के लिए एयरस्पेस देने से इनकार करने के फैसले पर खेद व्यक्त करते हैं जो किसी भी सामान्य देश द्वारा नियमित रूप से प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद की सोमवार से आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा शुरू होगी। इस दौरान वह भारत की ‘राष्ट्रीय चिंताओं’ से इन देशों के शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा सकते हैं। मंत्री ने सरकारी प्रसारक पीटीवी को बताया कि कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह निर्णय लिया है।

कश्मीर में पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था।

हालांकि मार्च में उसने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोल दिया था लेकिन भारतीय उड़ानों के लिए इसे प्रतिबंधित रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed