फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Punjab ministers Dr. Yasmin Rashid says get vaccinated otherwise SIM card will be blocked

पाकिस्तान : पंजाब के मंत्री का फरमान, टीका लगवाएं नहीं तो ब्लॉक होगा सिम कार्ड

Sat, 12 Jun 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 12 Jun 2021 01:17 AM IST
सार

  • डॉ. राशिद और अधिकारियों की बैठक में फैसला किया कि 12 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वॉक-इन टीकाकरण की शुरुआत कर दी जाएगी। इस साल दिसंबर के अंत तक पाकिस्तान में सात करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Pakistan: Punjab ministers Dr. Yasmin Rashid says get vaccinated otherwise SIM card will be blocked
टीकाकरण - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए दुनिया में कई तरह के प्रलोभनों के बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद ने टीका न लगवाने वाले लोगों को धमकी दी है।

विज्ञापन


डॉ. राशिद ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए फैसला लिया है कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाएंगे उनके सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस बैठक में सिविल और सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


बैठक के दौरान अधिकारियों ने फैसला किया कि 12 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वॉक-इन टीकाकरण की शुरुआत कर दी जाएगी। बता दें कि इस साल दिसंबर के अंत तक पाकिस्तान ने सात करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय सरकार पूरे प्रांत में धर्मस्थलों के बाहर मोबाइल टीकाकरण शिविर लगाएगी और प्राथमिकता के आधार पर कैंसर और एड्स से पीड़ित लोगों का टीकाकरण करेगी। सरकार ने कहा कि टीका लगवाने के बाद ही लोग सिनेमा, रेस्टोरेंट और शादियों में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed