फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Punjab CM Maryam Nawaz terms kite flying a blood sport' after death of young motorcyclist

पाकिस्तान: सीएम मरियम नवाज ने पतंगबाजी को बताया खूनी खेल, फैसलाबाद में डोर से युवक की मौत के बाद आक्रोश

Sat, 23 Mar 2024 08:52 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 08:52 PM IST
सार

पाकिस्तान के फैसलाबाद में पतंग की डोर के कारण 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पतंगबाजी को खूनी खेल करार दिया है। 

विज्ञापन
Pakistan Punjab CM Maryam Nawaz terms kite flying a blood sport' after death of young motorcyclist
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पतंगबाजी पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पतंग उड़ान एक खूनी खेल हैं। इसके लिए कठोर कानून बनाने का समय आ गया है। गौरतलब है कि उनका यह बयान फैसलाबाद की घटना के बाद सामने आया जब बाइक चालक की पतंग की डोर से गला कटने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पतंग की डोर ने ली बाइक सवार युवक की जान
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा कि फैसलाबाद में एक होनहार युवक की पतंग की डोर के चलते मौत हो गई। मैं सभी प्रशासनिक और पुलिस विभागों को छापेमारी करने और ऐसे उल्लंघनों में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे रही हूं। सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर उन्होंने लिखा, मैं अधिकारियों को 48 घंटे का समय दे रही हूं। 
विज्ञापन


फैसलाबाद की घटना के बाद आक्रामक दिखीं मरियम नवाज
फैसलाबाद की घटना के बाद से ही मरियम नवाज खासा आक्रोशित दिखाई दे रही है। उन्होंने पतंगबाजी को रोकने में अधिकारियों की विफलता पर चिंता जाहिर की है। मौज मस्ती के लिए किसी नागरिक की जान जोखिम में डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस बीच,  पुलिस अधिकारी कैप्टन मुहम्मद अली जिया ने अपने क्षेत्र में पतंगबाजी रोकने में विफल रहने के लिए फैक्ट्री एरिया स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 से पाकिस्तान में पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध
बता दें फैसलाबाद का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ शफीक पतंग की डोर की चपेट में आ गया, जिसके कारण गले पर गंभीर घाव बन गए। घटना के बाद आसिफ की मौत हो गई। गौरतलब है कि पतंग की डोर के कारण लगातार मौतों में वृद्धि के बाद 2005 से पाकिस्तान में पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि फैसलाबाद समेत पंजाब में कुछ शहर हैं, जहां प्रतिबंध के बावजूद बसंत उत्सव मनाया जाता है। पंजाब पुलिस ने हाल ही में लाहौर और प्रांत के अन्य हिस्सों में पतंग उड़ाने के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed