फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pti khyber pakhtunkhwa government drops no confidence motion against own cm ali amin gandapur

Pakistan: इमरान खान की पार्टी में पड़ी फूट, अपने ही सीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की थी तैयारी

Sun, 12 Oct 2025 09:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Oct 2025 09:51 AM IST
सार

अली अमीन गंडापुर की जगह एमपीए सोहेल अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा को नया सीएम बनाने का एलान किया है। पीटीआई संस्थापक इमरान खान के आदेश पर सोहेल अफरीदी का नया सीएम बनाया जा रहा है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने पीटीआई में जारी अंतर्कलह को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
pakistan pti khyber pakhtunkhwa government drops no confidence motion against own cm ali amin gandapur
अली अमीन गंडापुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

लंबे समय से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई में फूट पड़ गई है। एक समय इमरान खान के करीबी अली अमीन गंडापुर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में पीटीआई की सरकार है और अली अमीन गंडापुर इसके सीएम थे। 
विज्ञापन


अली अमीन गंडापुर और पीटीआई नेतृत्व में बढ़ गए थे मतभेद
हालांकि बीते काफी समय से पीटीआई नेतृत्व और अली अमीन गंडापुर के बीच मतभेद बढ़ गए थे। साथ ही खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमलों की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अली अमीन गंडापुर से इस्तीफा देने की मांग की जा रही थी। पार्टी ने अपने ही सीएम अली अमीन गंडापुर को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही शनिवार को गंडापुर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पीटीआई ने भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के विचार को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


गंडापुर और इमरान खान की बहन में हैं मतभेद
पीटीआई ने अली अमीन गंडापुर की जगह एमपीए सोहेल अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा को नया सीएम बनाने का एलान किया है। पीटीआई संस्थापक इमरान खान के आदेश पर सोहेल अफरीदी का नया सीएम बनाया जा रहा है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने पीटीआई में जारी अंतर्कलह को उजागर कर दिया है। दरअसल इमरान खान की बहन अलीमा खान और अली अमीन गंडापुर के बीच मतभेद हैं और अलीमा ने अली अमीन गंडापुर पर आर्मी के साथ मिलकर पीटीआई पार्टी को कब्जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। वहीं गंडापुर ने अमीना पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: भारत के करीब आया अफगानिस्तान तो PAK को लगी मिर्ची; अफगान राजदूत को किया तलब, कश्मीर मुद्दे पर ये कहा

अब पीटीआई ने खैबर पख्तूनख्वा में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अली अमीन गंडापुर को सीएम पद से हटाने का फैसला किया। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई की एक नेता का भी अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद भी पीटीआई समर्थकों ने अली अमीन गंडापुर की आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed