{"_id":"5ca027a9bdec22147163b7d0","slug":"pakistan-protest-in-lahore-against-the-forced-conversion-of-two-hindu-girls-in-sindh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ लाहौर में विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ लाहौर में विरोध प्रदर्शन
Sun, 31 Mar 2019 08:06 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन के बाद उनकी जबरन शादी कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सिंध में दो हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ लाहौर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Pakistan: Protest in Lahore against the forced conversion of two Hindu girls in Sindh (30.3.19) pic.twitter.com/9uLmmsbgFQ
— ANI (@ANI) March 31, 2019विज्ञापन
बता दें कि होली की शाम को सिंध के घोटकी जिले से पाकिस्तान में रहने वाली दो हिंदू लड़कियों का अपहरण करके जबरन उनका धर्मांतरण कर मुस्लिम बना दिया गया। इस घटना की वजह से हिंदू समुदाय ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को उनका अल्पसंख्यकों के प्रति आश्वासन याद दिलाया।
विज्ञापन
कराची से पाकिस्तान हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजेश धंजा ने बताया कि दो बहनों- 13 साल की रवीना और 15 साल की रीना का कथित तौर पर अपहरण करके शादी के बाद उन्हें इस्लाम कबूल करवा दिया गया। पाकिस्तान ट्रस्ट के मुखिया ने आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के सड़क पर उतरने के बाद भी पुलिस ने केवल एक एफआईआर दर्ज की है।