फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prince William and Kate Middleton arrive in an auto rickshaw National Museum

पाकिस्तान: प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ऑटो रिक्शा में बैठकर पहुंचे नेशनल म्यूजियम

Wed, 16 Oct 2019 09:54 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Oct 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Prince William and Kate Middleton arrive in an auto rickshaw National Museum
प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन - फोटो : PTI

पाकिस्तान के पांच दिनों के दौरे पर सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन मंगलवार रात नेशनल म्यूजियम में रखे गए भोज के लिए सजे-संवेर टुक-टुक (ऑटो रिक्शा) की सवारी कर पहुंचे। 

विज्ञापन


इस भोज का आयोजन ब्रिटिश हाईकमिश्नर थॉमस ड्रयू ने शाही जोड़े के सम्मान में रखा था। भोज के लिए पहुंचे प्रिंस विलियम ने पारंपरिक शेरवानी पहनी हुई थी, जिसे कराची के डिजाइनर नौशेमियां ने डिजाइन किया था। वहीं केट ने इवनिंग गाउन पहना था, जिसे ब्रिटिश डिजाइनर जेनी पैकहेम ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन


ब्रिटिश शाही परिवार से कोई सदस्य 13 साल बाद पाकिस्तान पहुंचा है। आखिरी बार 2005 में ब्रिटिश शाही परिवार ने पाकिस्तान का दौरा किया था। अक्तूबर 2005 में पाकिस्तान में आए भूकंप के बाद बर्बाद हुए क्षेत्रों के दौरे के लिए प्रिंस विलियम के पिता द प्रिंस ऑफ वेल्स यानी चार्ल्स और द डचेस ऑफ कॉर्नवाल यानी कैमिला पार्कर पाकिस्तान पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भोज में पाकिस्तान के व्यापारी, फिल्म जगत के सितारें और सरकार के मंत्री भी शामिल हुए। इससे पहले शाही जोड़े ने स्कूल के बच्चों से मुलाकात की थी, और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ लंच किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed