फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Imran Khan step son Musa Maneka was among three booked on charges of possession of liquor

पाकिस्तान: शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में प्रधानमंत्री इमरान खान का सौतेला बेटा भी था

Tue, 22 Feb 2022 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 22 Feb 2022 08:09 PM IST
सार

सोमवार को लाहौर में पुलिस ने एक कार में शराब बरामद करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अब पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का सौतेला बेटा भी शामिल था।

विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Imran Khan step son Musa Maneka was among three booked on charges of possession of liquor
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के लाहौर में शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक प्रधानमंत्री इमरान खान का सौतेला बेटा भी था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तीनों को उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश मिलने के बाद ही रिहा किया गया था।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार सोमवार को पुलिस ने मूसा मनेका और उसके दो दोस्तों को गद्दाफी स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया था। इनकी कार में शराब बरामद हुई थी। मूसा पाकिस्तान की प्रथम महिला बुशरा बीबी के बेटे हैं जिनका जन्म उनकी पिछली शादी के बाद हुआ था।
विज्ञापन


ऊपर से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को रिहा कर दिया था
तीनों को उसी दिन ऊपर से आदेश आने के बाद रिहा कर दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के परिवारों ने निजी गारंटी जैसी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद जल्द ही पंजाब पुलिस के प्रमुख का फोन बजने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय मूसा मनेका ने दी थी अंजाम भुगतने की धमकी
पुलिस अधिकारी के अनुसार जब मूसा मनेका को गिरफ्तार किया गया था तब उसने गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। हालांकि, ऊपर से दबाव पड़ने की वजह से पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और कुछ घंटे हिरासत में रखने के बाद तीनों को छोड़ दिया था।


पाकिस्तान में शराब की बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। पुलिस के अनुसार जब तीनों को गिरफ्तार किया गया था तब उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी।

सोशल मीडिया पर इमरान और बुशरा बीबी के बीच मतभेद की चर्चा
उधर, पड़ोसी देश में ऐसी चर्चाएं भी चल रही हैं कि इमरान खान और उनकी पत्नी के बीच मतभेद हैं। इसे लेकर पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने के आरोप में बीते दिनों पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed