फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Imran Khan met Foreign Minister of USA Mike Pompeo

इमरान खान से मिले पोम्पिओ, आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में पाक से जताई प्रगति की उम्मीद

Wed, 24 Jul 2019 05:19 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 24 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Imran Khan met Foreign Minister of USA Mike Pompeo
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री ने अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की अहम भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापन


विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा, ‘विदेश मंत्री पोम्पिओ ने अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की अहम भूमिका समेत साझा प्राथमिकताओं पर अमेरिका और पाकिस्तान के मिलकर काम करने पर जोर दिया।’
विज्ञापन


पोम्पिओ ने इससे पहले पांच सितंबर 2018 को इस्लामाबाद में खान से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने समेत सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओर्टागस ने कहा, ‘विदेश मंत्री आतंकवादी संगठनों को हराने समेत साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर पाकिस्तान की ओर से प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह नए सिरे से बनने वाली साझेदारी के लिए आधार तैयार करेगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed