फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan preparing test fire surface to surface ballistic missiles provocation act after pahalgam attack

Pakistan: खुद को मजबूत दिखाने में जुटा पाकिस्तान, बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की कर रहा तैयारी

Sat, 03 May 2025 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 May 2025 12:42 PM IST
सार

पाकिस्तानी सेना ने पहले 23 अप्रैल की रात को मिसाइल परीक्षण का नोटिस जारी किया, लेकिन किसी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण नहीं किया गया। इसके बाद 26-27 अप्रैल को भी पाकिस्तानी नौसेना द्वारा कराची के तट पर मिसाइल परीक्षण का नोटिस जारी किया गया, लेकिन तब भी कोई मिसाइल लॉन्च नहीं की गई।

विज्ञापन
pakistan preparing test fire surface to surface ballistic missiles provocation act after pahalgam attack
पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करेगा - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान को डर है कि भारत उस पर हमला कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान की सेना भी खुद को मजबूत दिखाने के लिए मिसाइलों के परीक्षण कर रही है। अब एक बार फिर खबर सामने आई है कि पाकिस्तान की सेना जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


घबराई हुई है पाकिस्तानी सेना
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना इस कदर घबराई हुई है कि पाकिस्तानी सेना ने पहले 23 अप्रैल की रात को मिसाइल परीक्षण का नोटिस जारी किया, लेकिन किसी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण नहीं किया गया। इसके बाद 26-27 अप्रैल को भी पाकिस्तानी नौसेना द्वारा कराची के तट पर मिसाइल परीक्षण का नोटिस जारी किया गया, लेकिन तब भी कोई मिसाइल लॉन्च नहीं की गई। 2 मई को भी पाकिस्ता ने भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के नजदीक मिसाइल परीक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया गया, लेकिन इस बार भी कोई परीक्षण नहीं किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India-Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के साथ बंद किया कारोबार, पड़ोसी देश से आने वाली सभी वस्तुओं पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दी युद्ध की धमकी
भारत की सैन्य कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान के नेता लगातार भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने ताजा बयान में कहा है कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम हमला कर देंगे। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए 1960 में हुए सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। इससे पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है और उसने कहा है कि पानी रोका गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नेताओं, फिल्मी सितारों समेत कई अन्य लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। पाकिस्तान की सेना लगातार सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रही है। 

ये भी पढ़ें- पहलगाम: 'आंख खुली तो लाशों के बीच पड़ा था'...,  हमले में जिंदा बचे शख्स ने बताए जिंदगी के सबसे मुश्किल 5 मिनट

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed