{"_id":"617463c42f9fb06cd8584576","slug":"pakistan-ppp-leader-targeted-imran-khan-and-says-take-a-decision-on-isi-chief-soon-the-situation-will-worsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : विपक्ष ने इमरान खान पर साधा निशाना, कहा- आईएसआई प्रमुख पर जल्द फैसला करें, बिगड़ेंगे हालात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : विपक्ष ने इमरान खान पर साधा निशाना, कहा- आईएसआई प्रमुख पर जल्द फैसला करें, बिगड़ेंगे हालात
Sun, 24 Oct 2021 01:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:04 AM IST
सार
सीनेट के पूर्व अध्यक्ष मियां रजा रब्बानी ने कहा, आईएसआई प्रमुख को लेकर जारी गतिरोध जैसे गंभीर मसले पर इमरान को रूसी रूले खेलना बंद करना चाहिए और फैसला लेना चाहिए। पीपीपी नेता ने कहा, इस मुद्दे पर देरी से अनिश्चितता के चलते हालात बिगड़ेंगे और जड़ता पैदा करेंगे।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : Twitter@ imran khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख को लेकर जारी गतिरोध के बीच सीनेट के पूर्व अध्यक्ष मियां रजा रब्बानी ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। सीनेट के पूर्व अध्यक्ष मियां रजा रब्बानी ने कहा, आईएसआई प्रमुख को लेकर जारी गतिरोध जैसे गंभीर मसले पर इमरान को रूसी रूले खेलना बंद करना चाहिए और फैसला लेना चाहिए। पीपीपी नेता और सीनेटर मियां रब्बानी ने कहा, इस मुद्दे पर देरी से अनिश्चितता के चलते हालात बिगड़ेंगे और जड़ता पैदा करेंगे।
विज्ञापन
सीनेटर मियां रजा रब्बानी ने संघीय सरकार पर साधा निशाना
रब्बानी ने कहा, सैन्य संस्थानों में मूल्यांकन, त्वरित और दृढ़ निर्णय कमान और सफलता का सार हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह नागरिक अधिकार का सवाल नहीं है क्योंकि इमरान सरकार ने पहले ही इसे अपने हाथों से गंवा दिया है। ऐसे में अनिश्चितता के हालात आईएसआई जैसी संस्था में निष्क्रियता पैदा कर सकते हैं। ऐसे में हालात और भी बिगड़ेंगे। रब्बानी ने कहा, जवाबदेही की बात जैसे मुद्दों के खत्म होने के बाद अब सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए नागरिक-सैन्य संबंधों पर आधारित एक नया नेरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। इससे भ्रम के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
तीन पुलिसकर्मियों की मौत के बाद लाहौर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित
पाक में विपक्षियों द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में तीन पुलिस वालों की मौत के बाद पाकिस्तान ने लाहौर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। ये हालात तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं और लाहौर में पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प से पैदा हुए। इस दौरान शुक्रवार रात प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों पर वाहन चढ़ा दिए, जिससे तीन की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि दाता दरबार, शाहदरा और रवि ब्रिज क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई। इस दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया।