फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: PPP leader Raza Rabbani asked the question to Pakistan government why haste to help Taliban even if the border is not accepted

पाकिस्तान : पीपीपी नेता रब्बानी ने इमरान सरकार से पूछा- सीमाएं नहीं मानने वाले तालिबान की मदद में जल्दबाजी क्यों

Sat, 25 Dec 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 01:26 AM IST
सार

पाकिस्तान सीनेट के पूर्व अध्यक्ष और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता रजा रब्बानी ने इमरान खान नेतृत्व वाली सरकार से सवाल किया कि जब अफगानिस्तान का तालिबान पाकिस्तान के साथ लगती सीमा को मान्यता देने के लिए तैयार नहीं है, तो ऐसे में उसकी मदद करने की क्या जल्दी है।

विज्ञापन
Pakistan: PPP leader Raza Rabbani asked the question to Pakistan government why haste to help Taliban even if the border is not accepted
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान सीनेट के पूर्व अध्यक्ष और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता रजा रब्बानी ने इमरान खान नेतृत्व वाली सरकार से सवाल किया कि जब अफगानिस्तान का तालिबान पाकिस्तान के साथ लगती सीमा को मान्यता देने के लिए तैयार नहीं है, तो ऐसे में उसकी मदद करने की क्या जल्दी है।

विज्ञापन


पीपीपी नेता ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार से किए अफगानिस्तान को लेकर सवाल
दरअसल, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजमी ने बुधवार को कहा था कि तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सेना को पूर्वी प्रांत नंगरहार के पास सीमा पर ‘अवैध’ तारबंदी से रोक दिया है। इस मुद्दे पर अब तक पाकिस्तान सरकार की ओर से किसी ने औपचारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


पूर्व में अमेरिका समर्थित शासन समेत अफगानिस्तान की सरकार का सीमा (डूरंड रेखा) पर विवाद रहा है और यह ऐतिहासिक रूप से दोनों पड़ोसियों के बीच एक विवादास्पद मुद्दा बना हुआ है। रब्बानी ने मांग की कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को इस घटना पर संसद को भरोसे में लेना चाहिए। उन्होंने स्थानीय मीडिया में आई उन खबरों पर भी आगाह किया कि ‘पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने के मकसद से प्रतिबंधित संगठन ‘टीटीपी’ अफगानिस्तान में फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाक पीएम इमरान खान को दक्षेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की उम्मीद

प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि उनका देश लंबे समय से चल रहे सार्क शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसके चलते इसके रास्ते में बनी कृत्रिम बाधा को दूर किया जाएगा।

 

विदेश कार्यालय के अनुसार, इमरान खान ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव एसाला रुवान वीराकून के साथ शिष्टाचार भेंट के दौरान यह टिप्पणी की। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में सार्क शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की आशा व्यक्त की, इसके रास्ते में बनाई गई कृत्रिम बाधा को भी हटाया जाएगा।


 

सार्क जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका का एक क्षेत्रीय समूह है। सार्क क्षेत्रीय समूह 2016 से बहुत प्रभावी नहीं रहा है क्योंकि 2014 में काठमांडू में पिछले एक के बाद से इसका द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed