फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan politics update anti-terrorism court extends till Jan 3 remand of suspects in Imran Khan attack case

Pakistan: इमरान खान पर हमले की कोशिश मामले में हुई सुनवाई, संदिग्धों की तीन जनवरी तक बढ़ी रिमांड

Thu, 22 Dec 2022 07:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 22 Dec 2022 07:00 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर पंजाब के वजीराबाद इलाके में तीन नवंबर को दाएं पैर में गोली मार दी गई थी। जब उनको गोली मारी गई तब वह शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ दबाव बनाने के लिए एक रैली का नेतृत्व कर रहे थे। 

विज्ञापन
Pakistan politics update anti-terrorism court extends till Jan 3 remand of suspects in Imran Khan attack case
इमरान खान (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में एक आतंकवाद-विरोधी अदालत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की कोशिश मामले में मुख्य संदिग्ध और उसके साथी की रिमांड तीन जनवरी तक बढ़ा दी है। अदालत के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य संदिग्ध मुहम्मद नवीद को उसके साथी मुहम्मद वकास के साथ कड़ी सुरक्षा में गुरुवार को एटीसी गुजरांवाला के समक्ष पेश किया। मामले में दलीलें सुनने के बाद एटीसी ने दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए 13 दिनों के लिए संयुक्त जांच दल की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मामले में मुख्य संदिग्ध के साथी  वकार को हाल ही में एक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किए जाने के बाद पहली बार एटीसी के समक्ष पेश किया गया था। दरअसल, मुहम्मद वकार ने तीन नवंबर को एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने कहा था कि 'आज इमरान खान की रैली में कुछ बड़ा होने वाला है।' हालांकि बाद में उसने ट्वीट डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर पंजाब के वजीराबाद इलाके में तीन नवंबर को दाएं पैर में गोली मार दी गई थी। जब उनको गोली मारी गई तब वह शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ दबाव बनाने के लिए एक रैली का नेतृत्व कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में विदेशी मीडिया से बातचीत में इमरान खान ने कहा था कि मैं अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के बलिदान के कारण आज जिंदा हूं, जिसने मुख्य संदिग्ध (नवीद) को मेरे सिर पर निशाना लगाने से रोका था। 

 वहीं इमरान खान ने अपने ऊपर हुए हमलो को  लेकर हत्या की साजिश रचने के लिए बार-बार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर को दोषी ठहराया। साथ ही पंजाब पुलिस ने इमरान खान पर हत्या के प्रयास के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी हालांकि उसमें किसी बड़े व्यक्ति का नाम नहीं था। 


इमरान खान ने कहा था कि प्राथमिकी शहबाज शरीफ, सनाउल्लाह और फैसल के नाम के बिना केवल एक कागज का टुकड़ा है। पंजाब पुलिस ने कहा था कि उन्होंने नवीद को घटनास्थल से गिरफ्तार किया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed