फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Politics there is direct face-off between the army and Imran Khan the situation becomes explosive

Pakistan: पाकिस्तान में अब सीधे सेना और इमरान के बीच आमना-सामना, विस्फोटक बने हालात

Sun, 06 Nov 2022 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

इमरान खान ने दावा किया है कि उन्हें बुधवार को ही सूचना मिली थी कि उन पर हमले की साजिश रची गई है, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री राना सनाउल्लाह के अलावा मे.ज. नसीर भी शामिल हैं। सेना ने कहा है कि तुच्छ आरोप लगा कर उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Pakistan Politics there is direct face-off between the army and Imran Khan the situation becomes explosive
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना सीधे आमने-सामने खड़े हो गए हैं। गुरुवार को इमरान खान पर हुए कातिलाना हमले के बाद घटनाक्रम ने यह मोड़ लिया है। इमरान खान की तरफ से गुरुवार को ही उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक नेता ने बयान जारी किया था। उसमें वजीराबाद में खान के ऊपर हुई फायरिंग के लिए जिन लोगों तीन लोगों को जिम्मेदार बताया गया, उनमें सेना के काउंटर-इंटेलीजेंस के प्रमुख मेजर जनरल फैसल नसीर का नाम भी था। शुक्रवार देर शाम खान ने देश के नाम जारी अपने वीडियो संबोधन में मे.ज. नसीर का फिर से नाम लिया। उससे सैन्य नेतृत्व भड़क उठा है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक सैन्य नेतृत्व के दबाव में पाकिस्तान के मेनस्ट्रीम मीडिया में मे.ज. नसीर का नाम लेकर उल्लेख नहीं किया जा रहा है। उधर सेना के जन संपर्क विभाग ने शुक्रवार रात बेहद तल्ख लहजे में इमरान खान के आरोप का जवाब दिया। इसमें कहा गया कि पीटीआई के अध्यक्ष ने संस्था (सेना) और एक सैन्य वरिष्ठ पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह अस्वीकार्य और अवांछित है। यह इल्जाम बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना है।
विज्ञापन


इमरान खान ने दावा किया है कि उन्हें बुधवार को ही सूचना मिली थी कि उन पर हमले की साजिश रची गई है, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री राना सनाउल्लाह के अलावा मे.ज. नसीर भी शामिल हैं। सेना ने कहा है कि तुच्छ आरोप लगा कर उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। सेना ने अब सरकार से कहा है कि वह मामले की पूरी जांच कराए और बिना किसी साक्ष्य के इस संस्था को बदनाम करने वाले और झूठे आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों ने कहा है कि इस घटनाक्रम के बाद अब पाकिस्तान की हालत और विस्फोटक हो गई है। पीटीआई के समर्थक लगातार देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सैनिक ठिकानों और सैन्य अधिकारियों के आवास को खास निशाना बनाया है। लाहौर में सैनिक छावनी के पास शुक्रवार को बड़ी भीड़ जुटने के बाद सेना ने वहां युद्ध जैसी मोर्चेबंदी कर दी। देश के कई दूसरे शहरों में भी प्रदर्शन, आगजनी और प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़पें हुईं। रावलपिंडी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। आशंका जताई जा रही है कि प्रदर्शन जारी रहने पर आंदोलन को दबाने की कमान सेना सीधे अपने हाथ में ले सकती है।

पीटीआई नेताओं ने साफ कर दिया है कि वे विरोध प्रदर्शनों को जारी रखेंगे। उधर इमरान खान ने कहा है कि इलाज पूरा होने के बाद वे तुरंत अपने लॉन्ग मार्च को दोबारा शुरू कर देंगे। उन्होंने उन पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और कहा है कि जब तक शहबाज शरीफ, सनाउल्लाह और मे.ज. नसीर अपने पदों से इस्तीफा नहीं देते, ऐसी जांच संभव नहीं हो पाएगी। 


पीटीआई ने कहा है कि यह आंदोलन आम चुनाव के कार्यक्रम का एलान होने तक जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शनों के दौरान पीटीआई कार्यकर्ता मे.ज. नसीर के इस्तीफे की मांग के पक्ष में और सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैँ। विश्लेषकों ने कहा है कि यह पाकिस्तान में अभूतपूर्व नजारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed