{"_id":"62c2f2069631a52a6c4a559f","slug":"pakistan-politics-army-chief-general-qamar-javed-bajwa-directs-military-officials-to-away-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में सियासी खींचतान के बीच जनरल बाजवा की नसीहत, बोले- राजनीति से दूर रहें सेना के अधिकारी और कमांडर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में सियासी खींचतान के बीच जनरल बाजवा की नसीहत, बोले- राजनीति से दूर रहें सेना के अधिकारी और कमांडर
Mon, 04 Jul 2022 07:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 04 Jul 2022 07:28 PM IST
सार
पाकिस्तान में इमरान खान के सत्ता से हटाने के लिए शुरू हुई खींचतान अब तक थमी नहीं है। शहबाज शरीफ पीएम बन गए हैं, लेकिन इमरान खान लगातार उनको किसी- न किसी बहाने से घेरते रहते हैं। इस बीच वहां सेना प्रमुख ने अपने कमांडरों और सेना के अधिकारियों को नसीहत दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में लगातार सियासी उठापटक जारी है। इस बीच सेना प्रमुख जनरलस कमर जावेद बाजवा ने सेना के अधिकारियों और कमांडरो के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनरल बाजवा ने सेना के अधिकारियों और कमांडरों को राजनीतिक गतिविधियों और क्रियाकलापों से दूर रहने के लिए कहा है। उन्होंने आईएसआई को भी ये चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उपचुनाव होने वाले हैं। जिनको लेकर, हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी सेना के कुछ अधिकारी और आईएसआई के अधिकारी उपचुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश में लगे हैं। इसके अलावा भी उन्होंने सेना पर कुछ और भी आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि इमरान खान को सत्ता से हटाए जाने के दौरान भी पाकिस्तान में सेना और जनरल बाजवा पर आरोप लगे थे, जिसके बाद जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि सेना का राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
इन सबको देखते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा ने अपने मातहतों के लिए ये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारियों और कमांडरों को राजनेताओं से बात-चीत करने से भी मना किया है। इसके पहले जनरल बाजवा ने सैन्य नेतृत्व के खिलाफ 'दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने और खुलेआम झूठ बोलने' वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन