फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan police shocked after TLP workers fired from sub-machine guns during protests: report

हैरत में पाकिस्तान की सरकार: टीएलपी के कार्यकर्ताओं ने की ताबड़तोड़ 80 राउंड फायरिंग, पुलिस के उड़े होश

Sat, 30 Oct 2021 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 09:46 PM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कामोके में टीएलपी के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर 80 राउंड एसएमजी फायरिंग की, जिससे इमरान सरकार हैरत में है।

विज्ञापन
Pakistan police shocked after TLP workers fired from sub-machine guns during protests: report
Pakistan police - फोटो : social media

विस्तार

तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं के आक्रामक रवैये से पाकिस्तान की सरकार परेशान है। टीएलपी के कार्यकर्ताओं ने ऐसी हरकत की है, जिससे पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में इसको लेकर बड़ी चिंता जताई गई है। दरअसल, बैठक में एक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया जिसमें कहा गया था कि प्रतिबंधित टीएलपी के कार्यकर्ताओं ने कमोके हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर सब-मशीन गन से फायरिंग की थी। बैठक में ऐसे फुटेज रखे गए, जिसमें टीएलपी के हथियारबंद कार्यकर्ता सब-मशीन गन का इस्तेमाल कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलों की अन्य घटनाएं भी दर्ज की गईं, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


ताबड़तोड़ 80 राउंड फायरिंग
दरअसल, पाकिस्तानी अखबार डाउन के मुताबिक, मोबाइल फोन में कैद तस्वीरों के अनुसार गुरुवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कामोके में टीएलपी के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर 80 राउंड एसएमजी फायरिंग की। वहीं, एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार और पार्टी नेतृत्व के बीच बातचीत नहीं बनने के बाद शनिवार को हजारों टीएलपी कार्यकर्ताओं ने वजीराबाद में डेरा डाला था। उधर, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि बैठक में परेशान करने वाले दृश्य को रिकॉर्ड करने वाला एक मोबाइल फोन फुटेज भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें पांच टीएलपी हथियारबंद लोग कई एसएमजी का इस्तेमाल कर रहे थे और वे सुरक्षित स्थान के लिए भाग रहे पुलिसकर्मियों पर सीधे फायरिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed