फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan police constable kidnapped and tortured by five people crime news in hindi

Pakistan : बाइक सवारों ने किया कांस्टेबल का अपहरण, लूटपाट कर बेहोशी की हालत में फेंककर हुए फरार

Mon, 28 Nov 2022 01:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 01:39 AM IST
सार

ड्यूटी से लौटते समय दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने कांस्टेबल का अपहरण कर लिया और उन्हें एक फ्लैट पर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कांस्टेबल से नकदी और अन्य सामान छीन लिया। 

विज्ञापन
Pakistan police constable kidnapped and tortured by five people crime news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी पुलिस कांस्टेबल एम हसनैन का 26 नवंबर को पांच बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उनके साथ लूटपाट की। शनिवार को वह खोखर चौक पर बेहोशी की हालत में मिले। कांस्टेबल की तहरीर पर गार्डन टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, हसनैन ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें एक फ्लैट पर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कांस्टेबल से नकदी और अन्य सामान छीन लिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, उसका अपहरण करने के बाद निर्वस्त्र कर दिया। वीडियो बनाने से पहले उनके हाथ और पैर बांध दिए। बाद में उन्हें खोखर चौक पर फेंककर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


इस बीच, पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खुफिया सूचनाओं के आधार पर तलाशी अभियान के दौरान नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। तलाशी अभियान में आतंकवाद-रोधी इकाई ने उनसे विस्फोटक उपकरण, 2,768 विस्फोटक सामग्री, 13 डेटोनेटर, हथियार, नकदी, सुरक्षा फ्यूज और गोलियां बरामद की हैं। आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों और यहां तक कि व्यक्तियों पर हमले की योजना बनाई थी। सीटीडी ने कहा कि उन्होंने एक सप्ताह में 372 तलाशी अभियानों के दौरान 21 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed