फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pmln loses two national assembly seats in one day by high court order in favour of pti backed

Pakistan: फौज की मदद से जीती, तो कोर्ट में हार रही नवाज शरीफ की पार्टी, गई दो सांसदों की कुर्सी

Wed, 17 Apr 2024 04:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Apr 2024 04:25 PM IST
सार

लाहौर हाईकोर्ट की बहावलपुर बेंच ने पीएमएलएन के सांसद अब्दुल रहमान कानजु के निर्वाचन को रद्द करके पीटीआई समर्थित निर्दलीय राना फराज नून को विजेता घोषित किया। 

विज्ञापन
pakistan pmln loses two national assembly seats in one day by high court order in favour of pti backed
नवाज शरीफ - फोटो : पीटाआई

विस्तार

पाकिस्तान में सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज को बड़ा झटका लगा है और उसे नेशनल असेंबली में दो सीटें गंवानी पड़ी हैं। दरअसल लाहौर हाईकोर्ट की पीठ ने पाकिस्तान पंजाब के गुंजरावाला और लोधरान से विजेता घोषित किए गए दो सांसदों के जीत का नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी है। लाहौर हाईकोर्ट के जस्टिस शाहिद करीम ने मंगलवार को यह आदेश दिया, जिसके तहत गुंजरावाला सीट से पीएमएलएन के सांसद अजहर कयूम नाहरा के निर्वाचन के खिलाफ पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी बिलाल इजाज को विजेता घोषित किया गया। 
विज्ञापन


पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने लगाए गड़बड़ी के आरोप
इजाज के वकील ने बताया कि उसके मुवक्किल को पहले 7,791 वोटों से विजेता घोषित किया गया था, लेकिन चुनाव आयोग ने नाहरा की अपील पर फिर से वोटों की गिनती की, जिसमें पीएमएलएन नेता नाहरा को 3,100 वोटों से विजेता घोषित किया गया। पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के वकील ने बताया कि वोटों की दोबारा गिनती में करीब 10 हजार वोटों को कैंसिल किया गया। जस्टिस करीम ने कहा कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती दोबारा करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


कई अन्य सीटों पर भी चल रही सुनवाई
वहीं लाहौर हाईकोर्ट की बहावलपुर बेंच ने पीएमएलएन के सांसद अब्दुल रहमान कानजु के निर्वाचन को रद्द करके पीटीआई समर्थित निर्दलीय राना फराज नून को विजेता घोषित किया। अब दोनों पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को नेशनल असेंबली की शपथ दिलाई जा सकती है। ननकाना साहिब नेशनल असेंबली सीट से सांसद राना अरशद की जीत पर भी स्टे लगा दिया गया है। पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद आतिफ ने पीएमएलएन सांसद के खिलाफ याचिका दायर की थी। वहीं लाहौर नेशनल असेंबली सीट 130 पर पूर्व पीएम नवाज शरीफ की जीत को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. यासमीन राशिद ने यह याचिका दायर की है। डॉ. यासमीन का दावा है कि नतीजों में गड़बड़ी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed