फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz expresses willingness to resume talks with Imran Khan's party

पाकिस्तान: शहबाज ने जताई पीटीआई संग वार्ता की इच्छा, चुनावों की जांच के लिए संसदीय समिति के गठन की भी बात कही

Thu, 30 Jan 2025 06:10 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 30 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

दिसंबर में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार द्वारा इमरान खान की पीटीआई के साथ औपचारिक बातचीत शुरू करने के लिए एक वार्ता समिति बनाने की बात कही थी। वहीं, इमरान खान ने सरकार के साथ वार्ता की सफलता के लिए अपनी पार्टी की मांगों को भी आगे बढ़ाया था।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz expresses willingness to resume talks with Imran Khan's party
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

विस्तार

पाकिस्तान के पीएम शहबाज ने इमरान खान की पार्टी के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं उन्होंने देश  के वर्तमान मुद्दों के समाधान के लिए एक संसदीय समिति गठित करने की भी पेशकश की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघीय कैबिनेट की बैठक के दौरान उन्होंने पीटीआई के साथ हुई पुरानी वार्ता का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  इमरान खान की पार्टी ने नेशनल असेंबली स्पीकर के जरिये अपनी लिखित मांगें पेश की थीं। सरकार भी इन मांगों पर लिखित रूप में जवाब देने वाली थी। हालाँकि, पीटीआई ने बाद में 28 जनवरी को निर्धारित बैठक रद्द कर दी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान शहबाज़ शरीफ़ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि लिखित मांगों का जवाब लिखित रूप में देना तर्कसंगत है। उन्होंने बताया कि 2018 में चुनावों के बाद, जब विपक्ष काली पट्टी बांधकर संसद में दाखिल हुआ, तो पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम इमरान खान ने चुनाव से संबंधित चिंताओं की जांच के लिए एक संसदीय समिति का गठन करने की पहल की थी। पीटीआई ने कभी न्यायिक आयोग का गठन नहीं किया, बल्कि एक समिति का गठन किया। इस दौरान शहबाज शरीफ ने पीटीआई से बातचीत फिर से शुरू करने और 2018 और 2024 में हुए चुनावों की जांच करने और तथ्य सामने लाने के लिए एक नई समिति बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर खान ने सरकार पर जानबूझकर बातचीत से बचने और न्यायिक आयोग की स्थापना की पार्टी की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। रावलपिंडी कचहरी के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीटीआई ने औपचारिक रूप से सरकार से उनकी प्रमुख चिंताओं के समाधान के लिए एक न्यायिक आयोग स्थापित करने का अनुरोध किया था। हालाँकि, सरकार ने उनकी मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।


वहीं, दिसंबर में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार द्वारा इमरान खान की पीटीआई के साथ औपचारिक बातचीत शुरू करने के लिए एक वार्ता समिति बनाने की बात कही थी। वहीं, इमरान खान ने सरकार के साथ वार्ता की सफलता के लिए अपनी पार्टी की मांगों को भी आगे बढ़ाया था। इनमें उनकी पार्टी के सभी विचाराधीन राजनीतिक कैदियों की रिहाई और इस साल 9 मई, 2023 और 26 नवंबर की घटनाओं की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed