फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pm Imran khan suddenly arrived to meet isi intelligence officers

अचानक खुफिया अफसरों से मिलने पहुंचे इमरान, सुरक्षा संबंधी हालातों की ली जानकारी

Tue, 01 Dec 2020 07:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Dec 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
pakistan pm Imran khan suddenly arrived to meet isi intelligence officers
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

देश के बिगड़ते हालातों से चिंतित पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने देश की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस के मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्हें खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने पाकिस्तान के सुरक्षा संबंधी ताजा परिस्थितियों से अवगत कराया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय  ने कहा कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इमरान के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, योजना मंत्री असद उमर, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा समेत वायु सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन



आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने उन्हें सुरक्षा हालात से अलगत कराया। हाल ही में नवाज शरीफ समेत विपक्ष के कई नेताओं ने सीधे तौर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को लेकर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है अचानक आईएसआई के मुख्यालय पहुंचकर इमरान खान ने अवाम को संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने पाकिस्तानी जनता को बताया कि देश की सरकार अब भी आईएसआई और पाक सेना के साथ खड़ी है।

सरकार गिराने का आरोप लगा चुके हैं नवाज
पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने पाकिस्तनी सेना और आईएसआई के ऊपर अपनी सरकार गिराने का आरोप लगाया था। उन्होंने खुलकर जावेज बाजवा का नाम लिया था। नवाज ने कहा था कि पाकिस्तान सेना ने इमरान को जीत दिलवाने में मदद की थी


इमरान राष्ट्रवादी भावना भड़काना चाहते हैं
पाकिस्तान सरकार आर्थिक मोर्च पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। देश की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि कोई भी देश उसे कर्ज देने को तैयार नहीं है। खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में इमरान खान राष्ट्रवादी भावना भड़काकर देश की जनता का ध्यान मुद्दों से हटाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed