Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan plans to expel 3 million Afghans from country this year News In Hindi

पाकिस्तान की तैयारी: 30 लाख अफगानों को देश से बाहर निकालने की योजना, ईद के बाद शुरू होगी कार्रवाई

Mon, 31 Mar 2025 03:19 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

पाकिस्तान द्वारा अफगान नागरिकों को देश छोड़ने के लिए दी गई समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है। इसके बाद अब पाकिस्तान सरकार बचे हुए 30 लाख अफगानों को पाकिस्तान से बाहर निकालने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ईद के बाद इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इसके विपरीत तालिबान ने भी बयान जारी कर कहा है कि वो चाहता है अफगान नागरिकों की वापसी सम्मानपूर्वक हो।  

विज्ञापन
Pakistan plans to expel 3 million Afghans from country this year News In Hindi
अफगान शरणार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान इस साल 30 लाख अफगानों को देश से बाहर निकालने की योजना बना रहा है। यह कदम 2023 में शुरू हुई एक कार्रवाई का हिस्सा है, जिस दौरान अफगानों को अपनी इच्छा से पाकिस्तान छोड़ने का मौका दिया गया था। इसके तहत पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफगानों को बाहर निकाला जा रहा है। सोमवार को इस अभियान की समयसीमा समाप्त हो गया है, जिसके बाद अफगानों को बाहर निकालने की योजना और तेज हो गई है। बता दें कि समयसीमा समाप्त होने के बाद इस योजना के तहत 1 अप्रैल से अफगानों को बाहर निकाला जाना था, लेकिन ईद-उल-फ़ितर के कारण इसे 10 अप्रैल तक टाल दिया गया है।

विज्ञापन

अफगानों को लेकर पाकिस्तान ने जारी किया बयान
मामले में पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब भी 30 लाख अफगान पाकिस्तान में हैं, जिनमें से कुछ के पास पंजीकरण प्रमाणपत्र हैं, जबकि कुछ के पास कोई कागज नहीं है। पाकिस्तान चाहता है कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रहने वाले अफगान 31 मार्च तक शहर छोड़ दें और स्वेच्छा से अफगानिस्तान लौट जाएं। जिनके पास पंजीकरण प्रमाणपत्र हैं, उन्हें 30 जून तक पाकिस्तान में रहने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kerala: आशा कार्यकर्ताओं का तेज हुआ विरोध प्रदर्शन, सिर मुंडवाकर की सरकार से मांगें पूरी करने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि निर्वासित अफ़गान को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे वापस पाकिस्तान न लौटें। सरकार विदेशी राजनयिकों के साथ मिलकर अफगानों के पुनर्वास की योजना पर काम कर रही है। 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद हजारों अफगान पाकिस्तान आए थे, लेकिन अब पाकिस्तान उन्हें अपने देश से बाहर निकालने के लिए कदम उठा रहा है।


सम्मान के साथ अपने नागरिकों की वापसी चाहता है तालिबान
दूसरी ओर इस मामले में तालिबान चाहता है कि अफगान शरणार्थी सम्मान के साथ अपने देश वापस लौटें। तालिबान के शरणार्थी मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मुतालिब हक्कानी ने बताया कि पाकिस्तान बिना तालिबान सरकार या संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी को शामिल किए बिना अफगानों के निष्कासन के फैसले ले रहा है, जो उनके अनुसार गलत है। इसके साथ ही हक्कानी ने कहा कि अफगानों को एकतरफा तरीके से निकालना न तो अफगानों के हित में है और न ही पाकिस्तान के। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान में अफगानों के खिलाफ नफरत बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'संरक्षित स्मारक है, लेकिन महिमामंडन नहीं..., औरंगजेब विवाद पर एक बार फिर बोले सीएम फडणवीस

इसके साथ ही तालिबान ने यह भी कहा कि अफगानों को सम्मान के साथ वापस लाने के लिए एक उचित प्रक्रिया और आपसी समझ होनी चाहिए, ताकि वे अपने देश लौटते समय सम्मानित महसूस करें। वहाला इस निष्कासन प्रक्रिया में मदद के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो ट्रांजिट स्टेशन बनाए जाएंगे। एक स्टेशन पेशावर के नासिर बाग इलाके में होगा और दूसरा लांडी कोटल में, जो तोरखम क्रॉसिंग से करीब सात किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed