फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan plan to do business with the barter system in the modern era fell on its face

Pakistan: आधुनिक युग में बार्टर सिस्टम से कारोबार की पाकिस्तान की योजना मुंह के बल गिरी

Fri, 07 Jul 2023 03:40 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 07 Jul 2023 03:40 PM IST
सार

पाकिस्तान सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने 57 ऐसी वस्तुओं की सूची पिछले महीने जारी की थी, जिनमें एक के बदले दूसरी चीज का आदान-प्रदान कर तीन देशों के साथ व्यापार किया जा सकता है। इन वस्तों में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस शामिल हैं...

विज्ञापन
Pakistan plan to do business with the barter system in the modern era fell on its face
Shehbaz Sharif - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान सरकार कर्ज की नई किस्त देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को मनाने में कामयाब रही, लेकिन देश को आर्थिक संकट से निकालने की उसकी एक दूसरी रणनीति मुंह के बल गिर पड़ी है। महीने भर पहले पाकिस्तान  सरकार ने अफगानिस्तान, ईरान और रूस के साथ वस्तुओं की अदला-बदली (बार्टर सिस्टम के जरिए) कारोबार करने का प्रावधान किया था। यह निर्णय विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से आ रही गिरावट को रोकने के लिए लिया गया था। लेकिन यह रणनीति आगे नहीं बढ़ पाई है।

विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने 57 ऐसी वस्तुओं की सूची पिछले महीने जारी की थी, जिनमें एक के बदले दूसरी चीज का आदान-प्रदान कर तीन देशों के साथ व्यापार किया जा सकता है। इन वस्तों में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस शामिल हैं। पाकिस्तान सरकार ने इसके लिए बिजनेस-टू-बिजनेस बार्टर ट्रेड मेकेनिज्म 2023 नाम से आदेश जारी किया था। अब महीने भर जानकारों का कहना है कि यह सिस्टम कारोबारियों का ध्यान तक नहीं खिंच पाया है। यह भी खबर है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस सिस्टम के तहत कारोबार करने में कोई रुचि नहीं दिखाई है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक प्राचीन और मध्य काल में बार्टर सिस्टम ही प्रचलित था। लेकिन आधुनिक दौर में इस माध्यम से कारोबार लगभग ना के बराबर रह गया है। पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनवा के व्यापारियों की संस्था सरहद चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी शाहिद हुसैन ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम को बताया- ‘सीमाई इलाकों में रहने वाले कई व्यापारी पहले ही अफगानिस्तान से चीजें मंगवाते हैं और उनके बदले पाकिस्तान में निर्मित होने वाली वस्तुएं उन्हें देते हैं। लेकिन ऐसे कारोबार की मात्रा बहुत थोड़ी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर निक्कईएशिया को बताया कि पाकिस्तान सरकार ने यह कदम विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट से पैदा हुई हताशा में उठाया। जिस समय ये निर्णय लिया गया, पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में महज तीन बिलियन डॉलर रह गए थे। अधिकारी ने कहा- ‘इसके पीछे मुख्य उद्देश्य अफगानिस्तान और ईरान से व्यापार बढ़ाना था।’

विश्लेषकों के मुताबिक अफगानिस्तान खुद गहरे वित्तीय संकट में है। इस कारण निर्यात से विदेशी मुद्रा हासिल करने के लिए वह भी बेसब्र है। ऐसे में पाकिस्तान की जरूरत को पूरा करने के लिए बार्टर सिस्टम अपनाने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। अफगानिस्तान के लिए तमाम विदेशी सहायता पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है।

वैसे ऊपरी तौर पर तीनों देश पाकिस्तान के साथ बार्टर सिस्टम के तहत कारोबार करने पर सहमति जता चुके हैं। इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक सस्टेनेबल डेवलपमेंट पॉलिसी इंस्टीट्यूट के प्रमुख आबिद कयूम सुलेरी ने बताया- ‘तीनों देश इसके लिए सहमत हैं, क्योंकि उनके सामने भी बैंकिंग सिस्टम संबंधी अपनी समस्याएं हैं।’

विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान इस माध्यम से बिना डॉलर खर्च किए रूस और ईरान से तेल और गैस मंगवाना चाहता है। साथ ही उसे उम्मीद है कि इससे ईरान और अफगानिस्तान से लगी सीमा पर होने वाली तस्करी पर रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed