फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Peoples Party nominates Bilawal Bhutto Zardari as its PM candidate

Pakistan: तो पाकिस्तान में टूटेगा इमरान के खिलाफ बना गठबंधन? शरीफ से अलग PPP ने बिलावल को बनाया पीएम उम्मीदवार

Thu, 04 Jan 2024 03:31 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 03:31 PM IST
सार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत को दर्ज करने के लिए जोर अजमाइश कर रहे हैं। इसी बीच. पीपीपी ने पार्टी की तरफ से बिलावल भुट्टो जरदारी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया हैं।

विज्ञापन
Pakistan Peoples Party nominates Bilawal Bhutto Zardari as its PM candidate
बिलावल भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो)

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए क्षेत्रीय दलों ने अपनी कमर कस ली हैं। तमाम राजनीतिक दल जनसभाओं के जरिए लोगों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


PPP की केंद्रीय कार्यकारी समिति ने की विस्तार से की चर्चा
पीपीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) ने आम चुनाव के लिए पार्टी के अभियान पर विस्तार से चर्चा की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान पार्टी के घोषणापत्र पर भी चर्चाएं की गई, जिसमें महिला सशक्तिकरण, युवा, स्वास्थ्य और शिक्षा, रोजगार को प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट पर बैठक की तस्वीरें
पीपीपी के आधिकारित सोशल मीडिया अकाउंट से बैठक की तस्वीरों को साथ करते हुए एक पोस्ट जारी किया गया। इस तस्वीरों में सीईसी के सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी, अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया हैं। गौरतलब है कि बिलावल भुट्टो जरदारी लाहौर (एनए-127) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता शाइस्ता परवेज मलिक और पीटीआई समर्थित उम्मीदवार से होगा। इस दौरान बैठक में महासचिव ताज हैदर, सैयद खुर्शीद शाह, राणा फारूक सईद खान, कमर जमान कैरा, समीना खालिद घुरकी, मुराद अली शाह समेत पीपीपी नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान को लगा एक और झटका
दूसरी ओर, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को एक और झटका लगा है। यहां की एक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ईसीपी) के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। बता दें, ईसीपी ने पीटीआई पार्टी के आंतरिक चुनाव और उसके 'क्रिकेट बैट' चुनाव चिह्न को रद्द कर दिया है। लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जवाद हसन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता उमर आफताब ढिल्लों की याचिका को अमान्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed