{"_id":"691047ace25706da2903c57a","slug":"pakistan-opposition-nationwide-protests-on-27th-constitutional-amendment-to-army-chief-asim-munir-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: आसिम मुनीर को ताकतवर बनाने वाले संविधान संशोधन पर बवाल, सड़क पर उतरीं विपक्षी पार्टियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: आसिम मुनीर को ताकतवर बनाने वाले संविधान संशोधन पर बवाल, सड़क पर उतरीं विपक्षी पार्टियां
Sun, 09 Nov 2025 01:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:21 PM IST
सार
विपक्ष का दावा है कि संघीय संवैधानिक अदालत के गठन का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों को कम करना है। संशोधन के तहत पाकिस्तान के राष्ट्रपति को भी जीवन भर आपराधिक मामलों से छूट मिल जाएगी।
विज्ञापन
आसिम मुनीर
- फोटो : एक्स/डीजी आईएसपीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में 27वें संवैधानिक संशोधन को लेकर हंगामा हो गया है। विपक्षी पार्टियों ने इसके खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान कर दिया है। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि इस संशोधन से संविधान की नींव हिल जाएगी। गौरतलब है कि इस संविधान संशोधन के जरिए पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ताकत और बढ़ जाएगी। इस संविधान संशोधन के तहत संविधान के अनुच्छेद 243 में बदलाव का प्रस्ताव है। इस बदलाव के तहत चेयरमैन जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का पद खत्म करके उसकी जगह चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज का पद सृजित किया जा रहा है।
संविधान संशोधन से आसिम मुनीर की बढ़ जाएगी ताकत
संविधान संशोधन के बाद आसिम मुनीर के पास न सिर्फ थल सेना बल्कि वायु सेना और नौसेना का भी नियंत्रण आ जाएगा। इसका विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। संविधान संशोधन के अन्य प्रस्तावों के तहत एक संघीय संवैधानिक अदालत की भी स्थापना की जाएगी और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा रहा है। विपक्ष का दावा है कि संघीय संवैधानिक अदालत के गठन का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों को कम करना है। संशोधन के तहत पाकिस्तान के राष्ट्रपति को भी जीवन भर आपराधिक मामलों से छूट मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से डरा पड़ोसी: सीडीएफ बनेंगे मुनीर, पाकिस्तान ने उच्च सदन में पेश किया संविधान संशोधन विधेयक
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियों ने किया देशव्यापाी विरोध का एलान
पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने शनिवार को ऊपरी सदन यानी सीनेट में यह संशोधन पेश किया गया। विधेयक पर चर्चा से पहले ही विधेयक को सदन की समिति के पास चर्चा के लिए भेज दिया गया है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ और अन्य विपक्षी दलों वाले गठबंधन तहरीक-ए-तहफ्फुज-आईन-ए-पाकिस्तान ने संविधान संशोधन का देशव्यापी विरोध करने का एलान किया है। मजलिस वहदत ए मुस्लिमीन के प्रमुख अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने कहा कि 'इस संविधान संशोधन से देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं पंगु हो जाएंगी और पूरे देश को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए।' एक अन्य विपक्षी नेता ने कहा कि यह संविधान संशोधन संविधान की नींव हिला देगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन