फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan opposition claims that spy cameras installed at polling booths for senate chief election

पाकिस्तान में विपक्ष का दावा : सीनेट प्रमुख के निर्वाचन में मतदान केंद्रों पर लगाए गए जासूसी कैमरे

Sat, 13 Mar 2021 06:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 06:57 AM IST
विज्ञापन
pakistan opposition claims that spy cameras installed at polling booths for senate chief election
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

पाकिस्तान में शुक्रवार को सीनेट का चुनाव गहमागहमी के साथ शुरू हुआ जिसमें विपक्ष ने दावा किया कि संसद के ऊपरी सदन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों पर जासूसी कैमरे लगाए गए। इन मतदान केंद्रों पर सीनेटर वोट देंगे।

विज्ञापन


सीनेट के लिए चुनाव तीन मार्च को हुए थे। 48 नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद गुप्त मतपत्रों के जरिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सीनेट की बैठक हो रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सीनेटर मुस्तफा नवाज खोखर ने दावा किया कि उन्होंने और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर मुसादक मलिक ने मतदान केंद्रों पर जासूसी कैमरे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने ट्वीट किया कि क्या मजाक है। सीनेट मतदान केंद्र पर गुप्त व छिपे हुए कैमरे लगाए गए हैं। लोकतंत्र के लिए इतना सब कुछ।

पाकिस्तान के एक अखबार के अनुसार उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर एक और छिपा हुआ उपकरण पाया। विपक्ष ने मांग की है कि यह जांच की जाए कि सीनेट पर किसका नियंत्रण है। खबर में कहा गया है कि विरोध के बाद पीठासीन अधिकारी ने मतदान केंद्र बदलने के निर्देश दिए।


पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी (पीपीपी) और मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी (जेयूआई-एफ) को पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed