फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan On Not Congratulating Prime Minister Narendra Modi After Polls news in hindi

Pakistan: एनडीए के एक बार फिर सरकार में आने पर पाकिस्तान ने क्यों नहीं दी बधाई? खुद बताई वजह

Sat, 08 Jun 2024 01:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 08 Jun 2024 01:17 PM IST
सार

भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध पर बात करते हुए बलोच ने दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Pakistan On Not Congratulating Prime Minister Narendra Modi After Polls news in hindi
शहबाज शरीफ, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। कार्यवाहक पीएम मोदी के शपथ समारोह से पहले पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने बताया कि उनका देश भारत समेत अन्य सभी पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध बनाना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि वे अपने सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर नई सरकार के गठन से पहले पीएम मोदी को बधाई देना बचकाना होगा। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत एनडीए ने लोकसभा चुनाव में 293 सीटें हासिल कीं। इसी के साथ एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी नौ जून यानी की कल भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पीएम मोदी को बधाई देने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मुमताज जहरा बलोच ने कहा, "अपने नेतृत्व के बारे में फैसला लेना भारतीय नागरिकों का अधिकार है।" उन्होंने आगे कहा, "उनके चुनावी प्रक्रिया को लेकर हम कोई बयान नहीं देंगे। अभी तक आधिकारिक तौर पर नई सरकार का गठन नहीं हुआ है, ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री को बधाई देना बचकाना होगा।"
विज्ञापन


भारत के साथ सहयोगात्मक संबंध चाहता है पाकिस्तान
भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध पर बात करते हुए बलोच ने दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान हमेशा से भारत समेत अपने पड़ोसियों देशों के साथ सहयोगात्मक संबंध बनाकर रखना चाहता है। हमने जम्मू कश्मीर समेत अन्य मुख्य विवादों को सुलझाने के लिए लगातार बातचीत की है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है। इससे पहले केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए कभी दरवाजे बंद नहीं किए, लेकिन जिनके पास इतने सारे आतंकवादी कैंप हो तो यह बातचीत का मुख्य मुद्दा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed