फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khans wife may be arrested Fawad Chaudhary summoned Terrorist plot foiled in Punjab province

Pakistan: पंजाब प्रांत में आतंकी साजिश नाकाम, फवाद चौधरी को समन; इमरान की पार्टी को लगा बड़ा झटका

Sat, 11 Nov 2023 05:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Nov 2023 05:50 PM IST
सार

Pakistan: पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि उसने इस सप्ताह प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया सूचना के आधार पर 179 अभियान चलाए, जिसमें पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Pakistan: Imran Khans wife may be arrested Fawad Chaudhary summoned Terrorist plot foiled in Punjab province
Prayagraj News : Terrorist - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर पंजाब प्रांत में प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। 

विज्ञापन


इस बीच जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल की हवा खानी पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) बुशरा बीबी को कथित तौर पर प्राप्त कुछ वित्तीय लेनदेन से संबंधित सबूतों की जांच कर रहा है। एजेंसी को मिले सबूतों के बरद बुशरा को आरोपी बनाया जा सकता है। एनएबी का आरोपी बनने के बाद 49 वर्षीय बीबी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया
पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि उसने इस सप्ताह प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया सूचना के आधार पर 179 अभियान चलाए, जिसमें पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

सीटीडी ने कहा कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) आतंकवादी संगठनों से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। आतंकवादियों ने पूरे प्रांत में हमले की योजना बनाई थी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना चाहते थे। 

विज्ञापन

इसने एक बयान में कहा, इन आतंकवादियों की गिरफ्तारी साहीवाल, पाकपट्टन, बहावलपुर और रावलपिंडी में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियानों के दौरान की गई। गिरफ्तार लोगों के पास से आधा किलोग्राम विस्फोटक, दो हथगोले, दो आईईडी बम, पांच डेटोनेटर, 13 फुट सुरक्षा फ्यूज तार, 3.5 फुट प्राइमा कार्ड और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया गया। पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए हैं और उन्हें पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

दोहरी कैरिजवे परियोजना: एनएबी ने फवाद चौधरी को तलब किया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के पूर्व सदस्य और पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी को देश की जवाबदेही निगरानी संस्था ने दोहरी कैरिजवे परियोजना में उनकी कथित संलिप्तता के लिए तलब किया है। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार ने शनिवार को खबर दी कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने शुक्रवार को चौधरी को 13 नवंबर को सुबह 10 बजे ब्यूरो के रावलपिंडी कार्यालय में एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

एनएबी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चौधरी ने संघीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान झेलम-पिंड ददन खान दोहरी कैरिजवे परियोजना की योजना बनाने में कथित तौर पर अनुचित राजनीतिक प्रभाव डाला। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री ने ठेकेदार और उनके सहयोगियों से गैरकानूनी रूप से लाभ प्राप्त किया।

एनएबी ने अपने समन में कहा, इसके अलावा आपने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दोहरी कैरिजवे परियोजना के साथ भूमि का अधिग्रहण किया। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान राष्ट्रीय खजाने को काफी नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते चौधरी को उनके इस्लामाबाद स्थित आवास से उस समय गिरफ्तार किया गया था जब एक जिला एवं सत्र अदालत ने पूर्व मंत्री को एक नागरिक से कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में दर्ज मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पाकिस्तान : इमरान खान की पार्टी के एक और नेता ने इस्तीफा दिया
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को एक और झटका लगा। उनकी पार्टी के पूर्व महासचिव ने यह कहते हुए प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी कि वह देश के संस्थानों के साथ टकराव की नीति से असहमत हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता असद उमर ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में एक दशक से अधिक समय तक रहने के बाद पूरी तरह से राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। उमर का इस्तीफा आठ फरवरी को प्रस्तावित आम चुनाव से पहले आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed