{"_id":"63370162c9a341304134b5b2","slug":"pakistan-news-updates-imran-appeared-in-court-apologize-to-judge-shahbaz-sharif-attack-on-audio-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: जज से माफी मांगने कोर्ट में पेश हुए इमरान, ऑडियो लीक मामले में शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम को घेरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: जज से माफी मांगने कोर्ट में पेश हुए इमरान, ऑडियो लीक मामले में शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम को घेरा
Fri, 30 Sep 2022 08:17 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:17 PM IST
सार
इस्लामाबाद में गत 20 अगस्त को एक रैली के दौरान, खान ने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Imran Khan, Shahbaz sharif
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को जहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी से निजी रूप से माफी मांगने के लिए यहां एक सत्र अदालत में पेश हुए। वहीं दूसरी ओर ऑडियो लीक मामले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीटीआई अध्यक्ष पर पलटवार किया और कहा कि इससे उनका घृणित चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
इमरान खान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी से निजी रूप से माफी मांगने के लिए एक सत्र अदालत में पेश हुए। खान ने एक सार्वजनिक रैली के दौरान महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी दी थी। जज के छुट्टी पर होने के चलते इमरान ने कोर्ट रीडर के पास माफी का संदेश छोड़ा।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में गत 20 अगस्त को एक रैली के दौरान, खान ने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने न्यायाधीश चौधरी पर भी निशाना साधा कि खुद को तैयार रखें क्योंकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ऑडियो लीक से इमरान का घृणित चेहरा आया सामने : शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान के हाल में लीक ऑडियो ने इस बात को खारिज कर दिया है कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने के पीछे कोई विदेशी साजिश थी। इससे इमरान खान का घृणित चेहरा पूरे देश का सामने आ गया है।
ऑडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूत को सामने कर कैसे दिखाया जाए कि उन्हें संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बाहर करने के पीछे विदेशी साजिश है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में इमरान और तब उनके प्रमुख सचिव रहे आजम खान को वाशिंगटन में पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद के एक अमेरिकी अधिकारी से हुई वार्ता संबंधी नोट भेजने का जिक्र है।
इमरान ने ‘विदेशी साजिश’ के केंद्र में अमेरिका के मध्य और दक्षिण एशिया के उपविदेश मंत्री डोनाल्ड लू को रख पाकिस्तानी राजदूत को धमकाने का आरोप लगाया था।