फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Speaker approval required before MP arrest Imran Khan Asif Ali Zardari Court Verdict Updates

पाकिस्तान की खबरें: सांसद की गिरफ्तारी से पहले स्पीकर की मंजूरी जरूरी, कोर्ट से जरदारी को राहत

Thu, 20 Oct 2022 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 10:08 PM IST
सार

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नियोजित सरकार विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया था।

विज्ञापन
Pakistan News Speaker approval required before MP arrest Imran Khan Asif Ali Zardari Court Verdict Updates
शाहबाज शरीफ - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान की संसद ने गुरुवार को नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत किसी भी सांसद की गिरफ्तारी से पहले स्पीकर की मंजूरी को अनिवार्य कर दिया गया है। संसद के निचले सदन नेशनल एसेम्बली ने नियमों एवं कामकाज की नियमावली, 2007 में संशोधन को मंजूरी दी।

विज्ञापन


नए प्रस्ताव में किसी भी सांसद की आपराधिक मामले में गिरफ्तारी से पहले स्पीकर की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। स्पीकर को सूचित करना होगा कि सांसद पर क्या आरोप हैं और उन्हें क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। नियम 106 में संशोधन के बाद प्रस्ताव रखा गया है कि किसी भी सदस्य को संसद/विधानसभा भवन परिसर से गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ दो दशक से अधिक समय पहले दर्ज भ्रष्टाचार के कुछ मामलों में उन्हें बरी करने के खिलाफ मुल्क की शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी संस्था की अपीलों को खारिज कर दिया। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने 1990 के दशक में जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के ये मामले दर्ज किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता को बाद में 2014 और 2015 में बरी कर दिया गया। हालांकि, एनएबी ने इस फैसले को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। एनएबी ने कोई सबूत पेश करने में नाकाम होने के बाद बुधवार को एक अर्जी दायर कर कहा कि वह इन मामलों को आगे बढ़ाना नहीं चाहता है क्योंकि उपलब्ध साक्ष्य फोटोकॉपी पर आधारित हैं।

इमरान खान के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नियोजित सरकार विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया था। बहरहाल, कोर्ट ने सरकार को कानून एवं व्यवस्था पर नियंत्रण करने के लिए खुली छूट दी। कोर्ट ने आगाह किया कि अगर किसी भी पक्ष ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन किया तो वह हस्तक्षेप करेगा।


हिंदू लड़की को सुरक्षित घर में भेजा
वहीं, पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में दो महीने पहले जिस हिंदू लड़की का कथित रूप से दिनदहाड़े अपहरण कर जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से जिसकी शादी कराई गई थी, उसे एक अदालत ने एक सुरक्षित घर में भेज दिया। कोर्ट ने पहले लड़की को उसके माता-पिता के साथ जाने की अनुमति नहीं दी थी और उसके पति के वकील द्वारा पेश किए गए विवाह प्रमाण पत्र को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अदालत के फैसले के बाद लड़की के रोने और अपनी मां से लिपटे होने के वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद न्यायाधीश ने आदेश दिया कि उसे सुरक्षित घर में भेज दिया जाए और वह अपने माता-पिता से मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed